मुखबिर की सूचना पर इनामी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

मुखबिर की सूचना पर इनामी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

अशोकनगर।अलीम डायर।

राघवेंद्र पुत्र हरगोविंद लोधी निवासी ग्राम बरवाह ने अपने पिता के साथ 11,1,2020 को शाम दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अपने साथ लूट होने की वारदात पर पुलिस थाना मुंगावली में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें फरियादी ने बताया कि उसके ₹20000 एम वाय कंपनी का एक एंड्राइड मोबाइल करीबन ₹7000 की कीमत का और एक पुराना आईफोन जिसकी कीमत करीब ₹10000 थी रिपोर्ट में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामले को संगीनता से लेते हुए अपराध क्रमांक 09/20 धारा 392 कायम कर विवेचना में लिया गया जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अशोकनगर को निर्देशित की गई जिनके निर्देशानुसार ₹5000 के इनाम के साथ मामले को संगीता के विवेचना में लिया गया। जिससे मुखबिर की सूचना के आधार पर 6,2,2020 को आरोपी संजीव पुत्र प्रताप बागड़ी उम्र 20 साल निवासी ग्राम मीरखावाद को गिरफ्तार कर उसके पास से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल एवं ₹35 नगद और दिनांक 7,2,2020 को आरोपी जितेंद्र पुत्र चरण सिंह बागड़ी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मीरखाबाद को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर एवं 6500 रुपए जप्त किए दोनों आरोपियों पर कार्रवाई कर पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक नगर द्वारा गठित की गई टीम में मुंगावली थाना प्रभारी और रोहित दुबे आरक्षक आमोद तिवारी आरक्षक रामनरेश बरुआ आरक्षक दीपेंद्र तोमर आरक्षक विष्णु प्रजापति आरक्षक दीपक यादव आरक्षक विपिन राजपूत आरक्षक मनीष चौहान आरक्षक शैलेंद्र सिंह आरक्षक महेंद्र लोधी आरक्षक मानवेंद्र आरक्षक अरविंद मौर्य की मुख्य भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews