स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रहने के लिए सड़क पर उतरे एसडीएम और सीएमओ

स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रहने के लिए सड़क पर उतरे एसडीएम और सीएमओ

मुंगावली , स्वदेश शर्मा। मंगलवार को एसडीएम राहुल गुप्ता शाम के वक्त नगर परिषद के अमले के साथ पैदल ही नगर भ्रमण पर निकल पड़े। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर परिषद को अव्वल लाने के लिए जहां एक ओर उन्होने लोगों से अपील भी, वहीं गंदगी करने वाले दुकानदारों को समझाईश भी दी। एसडीएम ने नगर की गलियों में पहुँचकर  लोगों से समस्याएं जानी ओर नगर परिषद के अधिकारियों को इनको दूर करने के निर्देश दिए।

देखा जाए तो नगर परिषद मुंगावली स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश व देश में अन्य नगर परिषदों को पीछे छोड़ने हुए काफी आगे थी और देश में बेस्ट जोन की पच्चीस हजार से कम आबादी वाली नगर परिषदों में 126 वे स्थान पर थी। मध्यप्रदेश के समस्त 378 निकायों में 92 वां स्थान था वहीं प्रदेश को पच्चीस हजार से कम आबादी वाली नगर परिषदों में 29 वां नम्बर था। गन्दगी भारत छोड़ो अभियान में नगर परिषद को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। इसी प्रदर्शन को आगे जारी रखते हुये स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर परिषद मुंगावली को पहले स्थान पर लाने के लिए नगर परिषद में प्रशासक एसडीएम राहुल गुप्ता और सीएमओ विनोद उन्नीतान दिन रात एक कर रहे हैं और गली गली पहुँचकर लोगों को नगर को स्वच्छ बनाने में मदद करने की अपील कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews