सिन्धिया की मर्जी के बिना पहली बार हुई यह नियुक्ति

सिन्धिया की मर्जी के बिना पहली बार हुई यह नियुक्ति

अशोकनगर| हितेंद्र बुधौलिया। बीते दिनों मध्य प्रदेश की सत्ता के उठापटक के दौरान अशोकनगर जिले में कॉंग्रेस पार्टी में भी आमूलचूल उठापटक हुआ था। जिले के तीन में से दो विधायकों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था, तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई दूसरे पदाधिकारियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस छोड़ दी थी इसके बाद कांग्रेस ने यह नया जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है नई सराय तहसील के खास खेड़ा के पूर्व सरपंच हरि सिंह रघुवंशी को पार्टी में नया जिला अध्यक्ष बनाया है। रघुवंशी चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान करीब माने जाते है।

उल्लेखनीय है कि करीब इस माह के शुरू में प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिये पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में प्रदेश के 22 विधायकों ने सरकार से बगाबत करते हुये अपने इस्तीफे दे दिये थे। सिंधिया के कॉंग्रेस से इस्तीफा देते ही कई कोंग्रेसियो ने भी त्यागपत्र दे दिये थे। त्यागपत्र देने बालो में कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष कन्हैया राम लोधी भी शामिल थे। कुछ दिन पहले तक सिंधिया की मर्जी के बगैर इस इलाके में कोंग्रेस के अंदर पत्ता भी नही हिलता था।अब उनके जाने के बाद जीके में बचे एक मात्र विधायक गोपाल सिंह चौहान के निकट के कोंग्रेस नेता हरीसिंह रघुवंशी को कोंग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया। अभी तक दिग्विजय सिंह अशोकनगर जिले में हस्तक्षेप नही करते थे मगर इस नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि अब इस क्षेत्र में उनका दखल शुरू हो जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews