मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना ‘अन्न उत्सव’ के तहत हितग्राहियों को बांटा खराब अनाज

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना ‘अन्न उत्सव’ के तहत हितग्राहियों को बांटा खराब अनाज

अशोकनगर/मुंगावली अलीम डायर। आज मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत प्रदेश भर में अन्न उत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रदेश भर में 37,00,000 नवीन लाभार्थियों को राशन वितरण प्रतियां वितरित की गई तो वही मुंगावली में भी नगर परिषद कार्यालय की ओर से नगर परिषद ग्राउंड में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत अन्नोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में बिना खाद्य अधिकारी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ तो वही इस कार्यक्रम में कई अनियमितताएं देखने को मिली।

एक छोटा सा टेंट लगाकर यह कार्यक्रम किया गया, जिसमें आधी जनता धूप में खड़ी रही तो वही मंच के अलावा नीचे हितग्राहियों को हवा की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। सबसे बड़ी अनियमितता जो देखने को मिली वह यह कि हितग्राहियों को राई मिला गेहूं, घुन लगे चावल और खराब हुए चने वितरित किए गए। वही इस ओर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान भी नहीं गया। जब इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारा काम हितग्राहियों को बुलाकर पर्ची वितरित करवाना था, खराब खाद्यान्न सामग्री इसकी हमें जानकारी नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews