Astro Tips: छप्परफाड़ कमाई के लिए अपनाएं नींबू और लौंग के ये उपाय, घर में होगा सकारात्मकता का वास

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की चाहता है। इन चीजों के लिए मेहनत करने के साथ-साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: ज्योतिष हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो व्यक्ति के जीवन के संचालन में गहरी भूमिका निभाता है। जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाने की कई उपाय ज्योतिष में बताए गए हैं जो कारगर साबित होते हैं। वैसे भी व्यक्ति कोई भी अच्छा काम करने से पहले ज्योतिष की तरह अवश्य लेता है और अगर कहीं कठिनाई आ रही होती है तब भी वह ज्योतिष का ही सहारा लेता है।

कई बार तमाम कोशिशें के बावजूद भी व्यक्ति अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करता है। उसके बने बने कम बिगड़ने लगते हैं और वह नजर दोष का शिकार हो जाता है। लेकिन ज्योतिष में नींबू और लौंग के ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो न सिर्फ आपको छप्पर फाड़ कमाई देंगे बल्कि बुरी नजर से भी दूर रखेंगे। चलिए आज हम आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं।

नींबू का उपाय

अगर आप आर्थिक परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं। व्यापार में आपको नुकसान का सामना करना पड़ रहा है तो आपको नींबू को चार हिस्से में काटकर इसका एक टुकड़ा घर से दूर चार दिशाओं में फेंक देना चाहिए।

नींबू और लौंग

अगर आपको किसी काम में सफलता चाहिए तो नींबू और लौंग लेकर हनुमान मंदिर में जाएं। यहां आपको चार लौंग नींबू के अंदर गाड़ देना है। इसके बाद अपने कार्य की शुरुआत करें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

होंगे ये फायदे

  • अगर आप नींबू और लौंग के इन उपायों को अपनाते हैं तो आप को जीवन में तरक्की मिलती है। यह उपाय करने वाले लोगों को जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
  • इन उपायों से पैसों की तंगी दूर होती है। इसके प्रभाव से कमाई में इजाफा होने लगता है।
  • नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा दिलाने में भी यह उपाय काफी कारगर है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews