Astro Tips: जीवन की हर बाधा को दूर करेंगे ये 5 अचूक उपाय, होगा धन लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता

व्यक्ति जब भी परेशानी में पड़ता है, तो अपनी समस्या का निदान ज्योतिष के जरिए ढूंढता है। चलिए आज कुछ साधारण ज्योतिष उपाय जानते हैं जो आपके जीवन की समस्या को दूर कर देंगे।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में किसी न किसी समस्या से परेशान रहता है। वैसे तो सभी अच्छी तरह से सुख समृद्धि भरी जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार छोटी-मोटी समस्या परेशानी बनकर खड़ी हो जाती है। जब भी व्यक्ति परेशानी में फंसता है तो सबसे ज्यादा ज्योतिष उपाय पर ध्यान देता है।

अगर आपके जीवन में भी कोई ना कोई समस्या चल रही है, तो जाहिर सी बात है आप उससे छुटकारा पाना चाहते होंगे। ऐसे नहीं हम कुछ ज्योतिषी टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें करने के बाद देखते ही देखते समस्या दूर हो जाएगी। इन्हें कोई भी व्यक्ति अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए अपना सकता है।

महामृत्युंजय मंत्र

अगर आपको जीवन में किसी तरह का कष्ट है और कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही, तो आपको महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके पहले आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए और मंत्र का जाप करना चाहिए। देखते ही देखते सारे कष्ट दूर होंगे और मनोकामना पूरी हो जाएगी।

लोटा और लाल मिर्च

अगर नौकरी में किसी तरह की समस्या आ रही है। आप ट्रांसफर चाहते हैं लेकिन नहीं मिल पा रहा है, तो आपको तांबे के लोटे में लाल मिर्च के बीज डालकर ये जल सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए। अगर 31 दिन तक यह उपाय किया जाता है तो समस्या दूर हो जाती है।

माथे पर टीका

यह बहुत छोटा और साधारण उपाय है जो आपको हर काम में सफलता दिलाएगा। आपको गुरुवार को चांदी के बर्तन में केसर घोलकर माथे पर टीका लगाना चाहिए। ऐसा करने से आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी।

कन्या को दान

अगर आप मंदिर के बाहर बुधवार के दिन किसी कन्या को साबुत बादाम देते हैं, तो यह काफी लाभकारी है। इस उपाय से घर में चल रही बीमारियों की समस्या दूर हो जाती है।

एकाक्षी नारियल

आपको एकाक्षी नारियल की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल रहता है, वहां कभी धन की कमी नहीं होती।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews