Astrology: आदतों का ग्रहों से होता है खास कनेक्शन, डालते हैं कुंडली पर असर, जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

astrology

Astrology: ग्रहों को जीवन के सुख-दुःख का जिम्मेदार माना जाता है। कुंडली में किसी ग्रह की स्थिति शुभ ना हो तो जीवन में कई  कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आपकी अच्छी और बुरी आदतें कुंडली में ग्रहों की दशा और दिशा को प्रभावित करती हाईं। गलत आदतें जीवन में कोई मुश्किल ही खड़ी कर सकते हैं। आइए जानें कौन-सी आदत किस ग्रह से संबंधित है:-

नाखून चबाने की आदत

कई लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है। इससे न सिर्फ सेहत को नुकसान होता है बल्कि यह शनि ग्रह को भी कमजोर करता है। शनि कर्म और फल के कारक है। उनकी स्थिति खराब होने से जीवन में कई परेशानियां आती हैं।

हमेशा सिर खुजलाने की आदत

सिर खुजलाने की आदत आपकी कुंडली में मंगल ग्रह को प्रभावित कर सकता है। मंगल की स्थिति कमजोर होने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। गुस्सा आता है और स्वभाव चिढ़चिढ़ा होता है।

पैरों को हिलाने की आदत

पैरों को हिलाने से शनि ग्रह प्रभावित होते हैं।  जिसके कारण जीवन में सुख  और समृद्धि की कमी होती है। दुर्भाग्य आता है।

होंठों को चबाने की आदत

होंठों को चबाने की आदत बुध ग्रह को प्रभावित करती है। बुध की स्थिति कमजोर होने से करियर और कारोबार में नुकसान होता है। मानसिक शांति भी नहीं मिलती।

झुक कर बैठने की आदत

झुक कर बैठने की आदत सूर्य को प्रभावित करती है। जिसके कारण जीवन में पद, प्रतिष्ठा और सम्मान की कमी आती है।

मेहमानों को पानी न पिलाने की आदत

मेहमानों को पानी ना पिलाने की आदत की राहु को कमजोर करता है। राहु की स्थिति खराब होने से जीवन में कई समस्याएं होती है।

जूठन छोड़ने से कमजोर होते हैं सभी ग्रह

जूठन छोड़ने की आदत सभी ग्रहों को प्रभावित करती है। ऐसा करने से धन की कमी होती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो ग्रंथों, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews