पवित्र शहरों पर रखें बच्चों का नाम, यहां देखें खूबसूरत नामों की लिस्ट

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे अलग और अच्छे नाम देना चाहते हैं। चलिए आज हम आपको पवित्र शहरों से जुड़े नाम बताते हैं जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं।
Baby name

जब घर में बच्चे आते हैं तो उनके साथ ढेर सारी खुशियां भी आती है। अपनी किलकारी और मासूमियत से ये नन्हे मेहमान हर किसी का दिल जीत लेते हैं। केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि घर के हर सदस्यों का जीवन बच्चों के आसपास मंडराने लगता है। बच्चों के लिए कौन सी चीज अच्छी है कौन सी नहीं। उसे किस तरह से कंफर्टेबल रखा जाए इस बात पर खास ध्यान दिया जाता है।

घर में नन्हे मेहमान के आगमन के बाद हर कोई उससे प्यार भरे नाम से बुलाता है। छोटे और क्यूट नाम तो हम सभी रख देते हैं लेकिन हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार का विशेष महत्व माना गया है। सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और खास हो जो उसे बेहतरीन व्यक्तित्व का स्वामी बनाए। अगर आपके घर में भी नन्हे बच्चे का आगमन हुआ है और आपसे कोई यूनिक नाम देना चाहते हैं तो पवित्र शहरों पर उसका नाम रखा जा सकता है। चलिए आज आपको कुछ सुंदर नाम और उनके महत्व के बारे में बताते हैं।

बच्चों के नाम (Baby Name)

कांची

अगर आपके घर में नन्ही परी आई है तो उसे यह नाम दिया जा सकता है। कांचीपुरम एक बहुत ही पुराना शहर है जो तमिलनाडु में मौजूद है। इस जगह को अपने आध्यात्मिक माहौल की वजह से पहचाना जाता है।

तिरुपति

इस नाम का अर्थ पवित्र शहर होता है। यहां पर भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर है और इससे लोगों की गहरी आस्था जुडी हुई है।

पुष्कर

अपने प्यारे बेटे को आप यह नाम दे सकते हैं। यह राजस्थान में मौजूद एक खूबसूरत शहर है। दुनिया में ये एक ही जगह है जहां पर ब्रह्मा जी का मंदिर मौजूद है। पुष्कर का अर्थ कमल का फूल भी होता है।

काशी

यह छोटा सा और खूबसूरत नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। वाराणसी को काशी के नाम से पहचाना जाता है जो मंदिरों की भूमि है।

प्रयाग

यह बहुत ही खूबसूरत नाम आप अपने बेटे को दे सकते हैं। यह प्रयागराज से जुड़ा नाम है जहां तीन नदियों का संगम होता है।

विशाख

आप अगर कोई यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो इसका चुनाव किया जा सकता है। यह विशाखापट्टनम से लिया गया नाम है जो बहुत ही प्रसिद्ध शहर है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews