धैर्यवान और भाग्यशाली होते हैं इस जन्मांक के लड़के, इन्हें मिलती है सुंदर और सुशील पार्टनर

हर व्यक्ति का अपना व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य है। इन सब के बारे में हम राशियों के अलावा जन्म तिथि के जरिए भी सब कुछ जान सकते हैं। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लड़कों के बारे में जानते हैं।
Numerology:

Numerology: अंक शास्त्र ज्योतिष का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जो व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में कई तरह की जानकारी प्रदान करने का काम करता है। जिस तरह से हम राशियों के जरिए राशिफल जानते हैं। उस तरह से अंक शास्त्र में जन्मतिथि के जरिए व्यक्ति का भविष्य देखा जाता है। अंक तिथि से प्राप्त होने वाले अंकों के आधार पर व्यक्ति आसानी से अपने जीवन और आने वाले समय के बारे में जान सकता है।

अंक शास्त्र में जिन नंबरों के आधार पर गणना की जाती है। वो जन्मांक और मूलांक कहलाते हैं। जन्मतिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ा जाता है और उसके बाद जो उत्तर प्राप्त होता है, वहीं जन्मांक और मूलांक कहलाता है, जिसका नौ ग्रहों से गहरा संबंध होता है। चलिए आज हम आपको उन नंबरों की जानकारी देते हैं, जिनमें जन्म लेने वाले लड़के भाग्यशाली कहलाते हैं।

शुक्र और बृहस्पति

जन्म कुंडली के मुताबिक जिस जातक का शुक्र और बृहस्पति पांचवें, सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव में होता है, यह लोग सुखी जीवन गुजारते हैं। इन्हें अपने जीवन में कभी भी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाली से भरा रहता है।

वैवाहिक जीवन

जिनकी कुंडली में इस तरह का योग है यह लोग एक दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता निभाते हैं। ऐसे पार्टनर हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करने वाले होते हैं। जीवन की हर मुसीबत में यह ढाल बनकर एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं।

कौनसे अंक (Numerology)

महीने की 1, 2, 5, 6, 7, 11, 14,15, 20, 23, 24, 28, 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोग बहुत भाग्यशाली कहलाते हैं। इनकी जो पार्टनर आती है, वो इनके बेरंग जीवन को रंगों से भर देती है।

क्या है विशेषता

इन जन्मांक के लड़कों की विशेषता की बात करें तो यह स्वभाव से काफी अच्छे होते हैं। यह रोमांटिक पार्टनर बनते हैं और अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। अपनी पत्नी पर यह बेशुमार प्यार लुटाते हैं।

पार्टनर की विशेषता

जिन लड़कों का जन्म इन तारीखों में हुआ है, उन्हें बेहतरीन जीवनसाथी मिलती है। इनका रिश्ता उन लड़कियों के साथ जुड़ता है, जो जिंदगी भर इनका साथ निभाती हैं। यह अपने पार्टनर पर बेइंतहा मोहब्बत लुटाती हैं और हर कदम पर उनका साथ देती हैं।

इन्हें मिलती है अप्सरा

अंक शास्त्र में दिए गए उल्लेख के मुताबिक मूलांक 1, 2 और 4 से संबंध रखने वाले लड़कों को अप्सरा की तरह नजर आने वाले पार्टनर मिलती है। यह बहुत आज्ञाकारी, सुंदर और सुशील होती है। इन लड़कों के स्वभाव की बात करें तो यह भावुक, धैर्यवान और सहनशील होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews