वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध (Budh Asta 2026) को गणित, तर्क, व्यापार, संचार बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक जिनकी कुंडली में ग्रहों के राजकुमार बुधदेव की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। सेहत भी दुरुस्त रहती है। युवराज जनवरी 2026 की दूसरी तारीख को अपनी चाल बदलेंगे। सूर्यदेव के नजदीक इस अवस्था को “बुध अस्त” माना जाता है।
2 जनवरी को बुध धनु राशि में अस्त होंगे। इसी अवस्था में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के अस्त का प्रभाव जातकों पर 35 दिनों तक देखने को मिलेगा। किसी को इस दौरान लाभ तो किसी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर में आ रही बाधाएं खत्म होगी। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए राजकुमार बुध सफलता के द्वार खोलने वाले हैं। कारोबार में तरक्की मिलेगी। इनकम में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल में प्रमोशन मिल सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे। सही समय पर अब सपना अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। आप अपने सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। छात्रों का भी परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। किस्मत आपका साथ देगी। भौतिक सुख- सुविधाओं की प्राप्ति होगी। भाई बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे। भूमि संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। प्रेम संबंध के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। लव मैरिज की योग बन रहे हैं। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है। लंबी बीमारियों से राहत मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों का हिसाब आप बन सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन-धान्य में भी वृद्धि होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भूमि और संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। कम्युनिकेशन स्किल में बदलाव आएगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। हर समस्या का सामना करने में आप सफल होंगे। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की गारंटी नहीं लेता।)






