
Budh Chandra Yuti 2024 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से अगस्त का महीना कई राशि के जातकों के लिए खास होने वाला है। अगस्त माह में मंगल सूर्य बुध चन्द्रमा और शुक्र गोचर करने वाले है।इसमें आज 5 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में वक्री होंगे और चंद्रमा अश्लेषा नक्षत्र से जाते हुए सिंह राशि में भी प्रवेश करेंगे, जिससे सिंह राशि में बुध चंद्रमा की युति बनेगी।
खास बात ये है कि आज सावन का तीसरा सोमवार है, ऐसे में सावन के तीसरे सोमवार के दिन बुध और चंद्रमा की युति से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आईए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि : चंद्रमा और बुध की युति जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकती है।भाग्य का साथ मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। प्रेम संबंधों वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।जीवन के कई क्षेत्र में फायदा देखने को मिलेगा।
धनु राशि : चंद्रमा और बुध की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है।किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा कोई गुड न्यूज मिल सकती है। व्यापारियों को मानसिक शांति के साथ व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को बुध और चंद्र की युति से सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पिता, मित्रों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे होंगे।लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि: सावन के तीसरे सोमवार को बुध और चंद्र की युति से जातकों के लिए लकी साबित होगा। धन संपदा में बढ़ोतरी होगी और हर क्षेत्र में खुशियां मिलेंगी।नौकरीपेशा को वेतनवृद्धि के साथ प्रमोशन का लाभ मिलेगा। करियर में अच्छी उन्नति होगी । व्यापारी को धनलाभ हो सकता है।। लव लाइफ अच्छी रहेगी।समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

