
बुध को वाणी, तर्क, कारोबार, करियर इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इस हरे ग्रह की स्थिति व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाती है। बुध के बलवान होने के सफलता के दरवाजे खुलते हैं। बिजनेस करने वालों को लाभ होता है। इनकम भी बढ़ती है। बुद्धि के दाता अगस्त के आखिरी सप्ताह में केतु के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ेगा।
30 अगस्त शनिवार को ग्रहों के राजकुमार बुध मघा नक्षत्र में गोचर (Budh Gochar 2025) करेंगे। इस नक्षत्र पर मायावी ग्रह केतु का शासन है। बुधदेव के चाल बदलने से कुछ राशियों को खूब लाभ होगा। 6 सितंबर तक इसका असर देखने को मिलेगा। आइए जानें किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा?
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध की चाल अनुकूल रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। सेहत को लाभ होगा। आप स्पोर्ट्स, व्यायाम जैसी गतिविधियों में शामिल होंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशहाल आएगी। भाग्य का भी साथ मिलेगा। खेल से जुड़े लोगों को के लिए सफलता के योग भी बन रहे हैं ।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों को भी फायदा होगा। बुधदेव की खास कृपा बरसेगी। करियर और कारोबार दोनों में तरक्की मिलेगी। सेल्स, ट्रैवल और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहेगी। शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों का हिस्सा आप बन सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
बुध कुंभ राशि के जातकों के लिए सफलता के द्वार खोलेंगे। प्रेमियों के भी यह समय अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। छात्रों को भी लाभ होगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा, जिसके लिए आपकी प्रशंसा भी होगी। बिजनेस भी मुनाफा होगा।
(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह अलग-अलग माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। भविष्यवाणियों की गारंटी भी नहीं लेता।)

