Hindi News

पावरफुल चतुर्ग्रही योग से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, करियर-कारोबार में सफलता, धनलाभ के प्रबल योग

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करता हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है।
पावरफुल चतुर्ग्रही योग से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य,  करियर-कारोबार में सफलता, धनलाभ के प्रबल योग

अगस्त की तरह सितंबर माह में फिर बुध और शुक्र जैसे कई ग्रहों का महागोचर होने वाला है, जिससे योग और राजयोग का निर्माण होगा। इसमें सबसे खास चतुर्ग्रही योग रहेगा जो सिंह राशि में बुध, शुक्र, केतु और सूर्य के संयोग से बनेगा। ज्योतिष के मुताबिक वर्तमान में केतू सिंह राशि में विराजमान है। ग्रहों के राजा सूर्य भी17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे।ग्रहों के राजकुमार बुध आज 30 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 15 सितंबर तक यही रहेंगे। दैत्यों के गुरू शुक्र 15 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे, ऐसे में सिंह राशि में बना चतुर्ग्रही योग 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है।

पावरफुल चतुर्ग्रही योग और राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि : सितंबर महीने में ग्रहों का गोचर और चतुर्ग्रही योग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है।भाग्य का पूरा साथ मिलेगा । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  करियर में सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाहितों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और धनलाभ के भी प्रबल योग है।

धनु राशि : सितंबर में बनने वाला चतुर्ग्रही योग जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान में बढ़ेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कारोबारियों को कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और नए अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : सितंबर महीने में ग्रहों का गोचर और चतुर्ग्रही योग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। कारोबार में तरक्की देखने को मिल सकती है।नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लंबे समय से रुके व अटके काम पूरे होंगे। आय के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

सितंबर में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर

  • सूर्य गोचर: 17 सितबंर को ग्रहों के राजा सूर्य सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य पूर्वाफाल्गुनी , उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र में रहेंगे।
  • बुध गोचर: 15 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।बुध मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त और चित्रा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
  • मंगल गोचर: 13 सितंबर को ग्रहों के सेनापति तुला राशि में प्रवेश करेंगे।चित्रा और स्वाति नक्षत्र में रहेंगे।
  • शुक्र गोचर: 15 सितंबर को दैत्यों के गुरू सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। अश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews