रविवार को इस विधि से करें सूर्य पूजन, इन 4 ज्योतिषीय नियमों का रखें विशेष ध्यान

सूर्य एक ऐसा ग्रह है, जिसे ऊर्जा का कारक माना जाता है। सनातन धर्म में सूर्य पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। चलिए आज हम आपको पूजन के तरीके और कुछ नियमों के बारे में बताते हैं।
astro rules

Astro Rules: हिंदू धर्म में सूर्य की पूजन का विशेष महत्व माना गया है। जिस तरह से हम अपने घर में देवी देवताओं की पूजन करते हैं इस तरह से सूर्य देव को जल चढ़ाने और उनकी आराधना करने का खास विधान देखने को मिलता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित किया गया है। इस दिन लोग विशेष तौर पर उपवास रखते हैं और श्रद्धा के साथ सूर्य देवता की पूजन अर्चन करते हैं। यह सब उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सूर्य देव की पूजन अर्चन कर व्यक्ति अपने जीवन में धन-दौलत, संपत्ति, यश, वैभव, पद प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकता है। हालांकि, कोई भी पूजन करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। चलिए आज हम आपको पूजन करने के तरीके और कुछ नियम की जानकारी देते हैं।

कैसे करें पूजन

अगर आप अपनी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करना चाहते हैं और सूर्य भगवान का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आपको सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना होगा। इसके बाद जल में गुड़हल, रोली और अक्षत मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करना होगा। इसके बाद आपको श्रद्धा के साथ सूर्य देव की आरती करनी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको यश और धन की प्राप्ति होती है। सूर्य देव की पूजन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

सूर्य पूजन के नियम (Astro Rules)

  • जिन लोगों ने रविवार का व्रत रखा है उन्हें गलती से भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • व्रत रखने वाले व्यक्ति को तामसिक चीजों से परहेज करना होगी क्योंकि व्रत में यह चीज निषेध होती है।
  • इस दिन काले वस्त्र बिल्कुल भी धारण न करें। ऐसा करने से अशुभ परिणाम मिलते हैं।
  • सूर्य पिता का कारक ग्रह होता है इसलिए इस दिन गलती से भी पिता का अपमान ना करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews