नवरात्रि में करें कपूर के ये 2 उपाय, होने लगेगा धन लाभ, दूर होगा गृह क्लेश

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि और खुशी चाहता है। फिलहाल नवरात्रि चल रही है और इस दौरान अगर कपूर का उपाय कर लिया जाए तो धन लाभ की प्राप्ति होती है।
Astro Tips

Astro Tips: ज्योतिष का हमारे जीवन में गहरा महत्व है। हमारे रोजमर्रा के जितने भी काम होते हैं, वो कहीं ना कहीं ज्योतिष से जुड़े होते हैं। हर व्यक्ति किसी न किसी नियम का पालन जरूर करता है। ये नियम इसलिए पाले जाते हैं ताकि व्यक्ति का जीवन सुखी रहे।

हिंदू धर्म में जितने भी नियम, व्रत, त्योहार होते हैं, उन सभी का संबंध सीधे-सीधे ज्योतिष से है। त्योहारों में ज्योतिष के नियमों के मुताबिक पूजन पाठ की जाती है। वहीं अपने दैनिक जीवन में हम जो भी काम करते हैं उसमें ज्योतिष नियम का जरूर ध्यान रखते हैं।

फिलहाल नवरात्रि का महापर्व चल रहा है। इस पर्व के दौरान 9 दिनों तक माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजन अर्चन की जाती है। देशभर में इस समय भक्ति का उल्लास छाया हुआ है। ऐसे में अगर आप अपनी धन संबंधी परेशानी दूर करना चाहते हैं तो हम आपको कपूर के कुछ उपाय बताते हैं।

नवरात्रि में कपूर का उपाय (Astro Tips)

नवरात्रि के दौरान अगर घर में कपूर जलाया जाता है तो नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। इसे हमेशा पॉजिटिव एनर्जी का घर में वास बना रहता है और घर के सदस्यों के विचार भी सकारात्मक रहते हैं। चलिए जानते हैं कि आपको कपूर के उपाय किस तरह से करना है ताकि आप धन प्राप्त कर सकें।

गुलाब का फूल और कपूर

आपको माता दुर्गा की पूजन के दौरान गुलाब का फूल लेकर उसमें कपूर का टुकड़ा रखना होगा। अब इस गुलाब को माता दुर्गा के चरणों में अर्पित कर दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनने लगते हैं। धन संबंधी जितनी भी परेशानी चल रही है वह धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है और व्यक्ति को राहत मिलने लगती है।

ग्रह क्लेश से छुटकारा

अगर आपके घर में रहने वाले लोगों के बीच बात-बात पर झगड़ा होता है। पत्नी के बीच संबंध बिगड़ रहे हैं और वक्त से लड़ाई झगड़ा करते हैं। ऐसे में नवरात्रि के दौरान शाम के समय घर के मंदिर में कपूर जलाना चाहिए। इसके बाद इसके धुएं को पूरे घर में फैला दें। ऐसा करने से घर में जितनी भी नकारात्मक ऊर्जा है, वह दूर हो जाएगी। नकारात्मकता दूर होते लड़ाई झगड़े की स्थिति खत्म हो जाती है और घर में रहने वाले लोगों के बीच सामंजस्य बढ़ता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews