छोटी-छोटी बातों पर आ जाता है गुस्सा? ये रत्न ठंडा कर देगा दिमाग, ऐसे करें धारण

ज्योतिष में व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलू के बारे में जिक्र मिलता है। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिसे बात-बात पर गुस्सा आ जाता है या फिर आपके आसपास कोई व्यक्ति है, जो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होता है। उसके गुस्से को नियंत्रण में लाने का एक रत्न ज्योतिष में बताया गया है।
lucky stone

Lucky Stone: हमारे आसपास या हमारे घर में जितने भी लोग रहते हैं। वह सभी अलग-अलग व्यवहार और व्यक्तित्व के होते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खुशमिजाज नजर आते हैं और कुछ लोग थोड़ा गंभीर होते हैं। कोई व्यक्ति ऐसा होता है कि कितना भी मजाक कर लेने या कितनी भी बुरी स्थिति होने पर भी गुस्सा नहीं होता और कुछ लोगों की नाक पर हमेशा गुस्सा चढ़ा रहता है। बात-बात पर गुस्सा करने वाले लोगों से न सिर्फ उनके आसपास के लोग परेशान हो जाते हैं। बल्कि खुद व्यक्ति भी अपने इस व्यवहार की वजह से कई बार दुखी हो जाता है।

अपने गुस्से पर कंट्रोल तो व्यक्ति खुद ही कर सकता है, लेकिन ज्योतिष में भी गुस्से पर कंट्रोल करने का उपाय बताया गया है। जी हां, ज्योतिष के महत्वपूर्ण शाखा रत्न शास्त्र में एक ऐसे रत्न का जिक्र किया गया है, जो हर गुस्से वाले व्यक्ति के दिमाग को ठंडा रखने का काम करता है। अगर आप भी छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं तो इस रत्न को धारण कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

चमत्कारी है मोती रत्न (Lucky Stone)

हम जिस रत्न की बात कर रहे हैं, वह सफेद मोती है जो गुस्सैल लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। जिन लोगों को बात-बात पर गुस्सा आता है यह रत्न उन्हें शांत रखता है।

कौन कर सकता है धारण

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की महादशा चल रही है, वह काफी गुस्सा करने लगते हैं। गुस्से में कई बार यह लोग गलत काम भी कर जाते हैं। इन लोगों के लिए ये रत्न बहुत लाभदायक होता है। इसी के साथ जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर है, वह भी मोती धारण कर सकते हैं। इन लोगों के लिए 12 कैरेट का मोती अच्छा रहता है।

कैसे करें धारण

मोती धारण करने से पहले गंगाजल और दूध से इसे शुद्ध जरूर करें। इसे शुक्ल पक्ष में सोमवार के दिन कनिष्ठा उंगली में धारण करना शुभ माना गया है।

होंगे ये फायदे

  • जो व्यक्ति मोती धारण करता है उसका चंद्रमा नियंत्रण में रहता है। धारण करने वाले व्यक्ति को खुद ही आंतरिक शांति महसूस होती है।
  • जो व्यक्ति मोती पहनता है उसके प्रियजन हमेशा उसके साथ रहते हैं। इसके प्रभाव से व्यक्ति वाद विवादों से दूर रहना पसंद करता है।
  • जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है वह इसे सोमवार के दिन धारण कर सकते हैं। इसे धारण करने से गुस्सा अपने आप शांत होने लगता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews