6 फरवरी से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है शक्तिशाली योग, नौकरी-करियर में तरक्की, व्यापार में अपार धनलाभ

वर्तमान में शनि मूल त्रिकोण राशि कुंभ और  सम्मान, पिता, आत्मा, समृद्धि के कारक सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं, 6 फरवरी को  शनि सूर्य एक-दूसरे से 30 डिग्री की अवस्था पर होंगे, जिससे द्विद्वादश योग बनेगा जो कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
rajyog 2026

Surya Shani Conjunction 2025 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, राशियों, नक्षत्रों और कुंडली का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। खास करके न्याय व दंड के देवता शनि और ग्रहों के राजा सूर्य की भूमिका ज्योतिष में बेहद अहम मानी जाती है। सूर्य शनि पिता-पुत्र होने के बावजूद एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं।

जहां शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्ष का समय लेते है, वही सूर्य हर माह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते है। वर्तमान में शनि मूल त्रिकोण राशि कुंभ और  सम्मान, पिता, आत्मा, समृद्धि के कारक सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं, 6 फरवरी को  शनि सूर्य एक-दूसरे से 30 डिग्री की अवस्था पर होंगे, जिससे द्विद्वादश योग बनेगा, जो 3 राशियों के लिए लकी साबित होगी।आईए जानते है किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…

शनि-सूर्य का संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

कन्या राशि : सूर्य शनि का संयोग और द्विद्वादश योग जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है।हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लव लाइफ में खुशियों की दस्तक हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि : सूर्य शनि का द्विद्वादश योग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। कई क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।कारोबारियों के लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शेयर बाजार से धन प्राप्त कर सकते है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। शनि की कृपा से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।फरवरी का महीना भी जातकों के लिए अच्छा रहेगा।लंबे समय से अटके रुके काम समय पर पूरे होंगे और तरक्की मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि: सूर्य-शनि का द्विद्वादश योग जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा ।ग्रहों के महागोचर से भी जातकों को सफलता, मान सम्मान, करियर और व्यापार में तरक्की मिलेगी।नौकरीपेशाको पदोन्नति या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि: जातकों के लिए द्विद्वादश योग काफी शुभ सिद्ध हो सकता है। नौकरी-कारोबार के लिए समय उत्तम रहेगा। नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का ज्यादा अवसर मिलेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम करें।

फरवरी में कुंभ राशि में फिर बनेगी सूर्य- शनि की युति

फरवरी में एक बार फिर शनि सूर्य की युति बनेगी।ये युति कुंभ राशि में बनेगी, जो 4 राशियों मकर, कुंभ, वृश्चिक और वृषभ राशि के लिए बेहद शुभ साबित होगी।इसके बाद मार्च 2025 में शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, इस दिन आंशिक सूर्य ग्रहण( Surya Grahan) भी पड़ने वाला है, ऐसे में एक ही दिन शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग देखने को मिलेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा लेकिन ये संयोग3 राशियों मिथुन मकर और धनु के लिए लकी साबित होगा।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews