Hindi News

घमंडी व्यक्तित्व की होती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां, इन्हें आत्म सम्मान है सबसे प्यारा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का अपना व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य है जिसके बारे में जानकारी ज्योतिष के जरिए पता चलती है। चलिए आज हम आपको अंक शास्त्र के जरिए कुछ विशेष तारीखों में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं।
घमंडी व्यक्तित्व की होती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां, इन्हें आत्म सम्मान है सबसे प्यारा

Numerology: ज्योतिष का हमारे जीवन से बहुत ही गहरा संबंध है। जब भी हमें व्यक्तित्व जीवन या भविष्य के बारे में कोई जानकारी प्राप्त करनी होती है तो हम ज्योतिष का ही सहारा लेते हैं। किसी भी व्यक्ति के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी निकालने का ज्योतिष सबसे अच्छा माध्यम है। व्यक्ति जब अपने जीवन में चल रही परिस्थितियों को समझना चाहता है या किसी बात का समाधान चाहिए होता है, तब भी ज्योतिष का ही सहारा लेता है।

ज्योतिष अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिनमें अलग-अलग तरीके से गणना की जाती है। कोई विद्या जन्म तिथि के आधार पर काम करती है, तो किसी में रत्नों का उल्लेख दिया गया है। सभी में गणना करने का तरीका अलग-अलग है लेकिन उनके माध्यम ग्रह ही बनते हैं। अंक शास्त्र भी ऐसी ही विद्या है, जो व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर काम करती है। इसमें जन्मतिथि की आंखों को छोड़कर मूलांक निकाले जाते हैं, जिनका संबंध नौ ग्रहों से होता है।

अंक शास्त्र से भविष्य (Numerology) 

व्यक्ति के व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य के बारे में अंक शास्त्र के जरिए जानने के लिए जन्म तिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ा जाता है। जोड़ लगाने पर अंत में जो एकल अंक प्राप्त होता है, वह एक से नौ के बीच होता है, जिसका कोई ना कोई ग्रह प्रतिनिधित्व करता है। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों लड़कियों के बारे में जानते हैं। इन लड़कियों के बारे में यह कहा जाता है कि हमेशा घमंड में चूर रहती हैं।

1 तारीख

अंक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों का जन्म 1 तारीख को होता है चाहे वह किसी भी महीने की क्यों ना हो एक अच्छी लीडर बनती हैं। बचपन से ही इनमें लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलती है क्योंकि यह हर चीज का मैनेजमेंट अच्छी तरह से करती हैं। इनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है, इसी के दम पर यह जीवन में सफलता हासिल करती हैं। हालांकि कई बार यह खुद को दूसरों से श्रेष्ठ मानती हैं जहां इनका घमंड नजर आता है।

6 तारीख

किसी भी महीने की 6 तारीख में जन्मे लड़कियों के मन में अपने प्रति सम्मान की भावना होती है। इन्हें अपना आत्मसम्मान किसी भी चीज से प्यार होता है। सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए यह कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं और काफी जागरूक रहती है। इन्हें खुद के जीवन में खुद की वैल्यू अच्छी तरह से पता होती है। यह खुद से बेहद अधिक प्रेम करती हैं और दूसरों से भी यही अपेक्षा रखते हैं। अपनी इस अपेक्षा के चलते यह कहीं बाहर लोगों से धोखा व्यवहार करती हैं। अगर कोई उन्हें सम्मान नहीं देता तो यह खुद को सबसे ऊपर समझने लगती हैं।

8 तारीख

जिन लड़कियों का जन्म 8 तारीख को हुआ है, उन पर शनि देव की काफी कृपा और प्रभाव देखने को मिलता है। शनि देव गंभीर और कठोर स्वभाव के माने जाते हैं। इन तारीखों में जन्मे लोगों को न्याय पसंद होता है और यह कर्मों पर विश्वास रखते हैं। शॉर्टकट अपनाना इन्हें अच्छा नहीं लगता यह मेहनत के दम पर सफलता हासिल करना सही समझते हैं। अपने गंभीर और न्याय प्रिय रवैए की वजह से यह दूसरों को घमंडी और कठोर नजर आते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews