अंक शास्त्र से जानें कैसे चुने अपने लिए लकी मोबाइल नंबर, मिलने लगेगा भाग्य का साथ

ज्योतिष का हमारे जीवन से गहरा संबंध है। चलिए आज हम आपको इसकी महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र के जरिए लकी मोबाइल नंबर की जानकारी देते हैं।
numerology

Numerology: ज्योतिष हमारे जीवन से जुड़ी हुई एक महत्वपूर्ण विद्या है। इस विद्या के माध्यम से ग्रह नक्षत्र की स्थिति के आधार पर व्यक्ति अपने जीवन के बारे में बहुत कुछ पता कर सकता है। अगर आप अपने जीवन और भविष्य के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो आसानी से राशियों के जरिए सब कुछ पता कर लेते हैं। राशि से जुड़े ग्रह हमें यह बताने का काम करते हैं की हमारे जीवन पर इनका कैसा असर हो रहा है।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। जिनके जरिए व्यक्ति अपने जीवन के संबंध में बहुत सी बातों की जानकारी निकाल सकता है। अंक शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों के आधार पर गणना की जाती है। जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर कुछ मूलांक और भाग्यांक निकाले जाते हैं। यह अंक 1 से 9 के बीच होते हैं और इनका ग्रहों से गहरा संबंध होता है। यही कारण है कि जन्म तिथि से प्राप्त हुए अंकों और ग्रहों को देखकर सब कुछ पता किया जा सकता है। चलिए आज जन्मतिथि नहीं बल्कि मोबाइल के अंकों की बात करते हैं।

अंक शास्त्र से जानें लकी नंबर (Numerology)

  • मोबाइल एक ऐसी चीज है, जिसका हम सभी के जीवन में बहुत अधिक महत्व है। आप मोबाइल केवल बात करने के लिए नहीं रह गया बल्कि इसके जरिए जीवन के कहानी महत्वपूर्ण काम पूरे किए जाते हैं। बैंकिंग और व्यवसाय से जुड़ा सारा काम मोबाइल से आसानी से हो जाता है। इस पर हम जो भी करते हैं वह सब कुछ फोन नंबर से जुड़ा होता है।
  • आजकल के दौर में लोग हमें चेहरे से पहचाने ना पहचाने लेकिन नाम और मोबाइल नंबर से व्यक्ति की याद आ जाती है। यही कारण है कि हर व्यक्ति दूसरी चीज भूल सकता है लेकिन वह अपना मोबाइल कभी नहीं भूलता। गलती से अगर मोबाइल भूल जाते हैं तो जिस तरह की परेशानी हमें होती है। उस तरह की परेशानी अनलकी नंबर से भी हो सकती है।
  • अंक शास्त्र के मुताबिक जीवन से जुड़ा हर नंबर हमें प्रभावित करने का काम करता है। इस तरह से हमारा मोबाइल नंबर भी हमारे जीवन को काफी प्रभावित करता है। चलिए आप जानते हैं कि किस तरह से भाग्यशाली नंबर लिया जा सकता है।

मूलांक से मेल खाता नंबर

  • अंक ज्योतिष के मुताबिक जब भी मोबाइल नंबर लेते हैं। तब इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके अंकों का योग हमारे मूलांक के बराबर बना रहे।
  • इसके लिए आपको अपने मोबाइल के सारे नंबरों को जोड़ना होगा और अंत में जो एकल उत्तर आता है, वो आपके मूलांक से मेल खाना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर लेते समय नंबर की संख्या हमेशा बढ़ते क्रम में होनी चाहिए। इससे व्यक्ति को उन्नति और प्रगति मिलती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews