11 दिन बाद बुध करेंगे शनि की राशि में गोचर, शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, खुलेंगे भाग्य के द्वार

Budh Gochar 2024

Mercury Transit, Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है तो इसका प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है। उन्नति, बुद्धि, ज्ञान, तरक्की, निर्णय, नौकरी और व्यापार के कारक बुध फरवरी महीने में दूसरी बार राशि पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 20 फरवरी मंगलवार को ग्रहों के राजकुमार मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में के स्वामी ग्रह शनि हैं।  इस गोचर का नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानें बुध के इस राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों को लाभ होगा-

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी ।कार्यक्षेत्र में आने वाली बधाएं  दूर होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी कुंभ राशि में बुध का गोचर शुभ रहेगा। मुश्किलों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। लंबे समय से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन वरदान के सामान रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपके फैसलों की प्रशंसा होगी। कारोबार में लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि

बुध का गोचर कुंभ राशि के जातकों में ऊर्जा भरेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews