रक्षाबंधन के बाद बुध शुक्र और मंगल ग्रह बदलेंगे चाल, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, अपार धनलाभ के प्रबल योग

मंगल, शुक्र और बुध का गोचर 3 राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे नौकरी में तरक्की के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
grah gochar june 2025

Budh Shukra Mangal : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार, ग्रहों के सेनापति और दैत्यों के गुरू शुक्र की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। इसमें शुक्र को वैभव, समृद्धि, धन, भौतिक सुख , बुध को बुद्धि वाणी और मंगल को पराक्रम, साहस ,बल का कारक माना जाता है। जब भी ये तीनों ग्रह चाल बदलते है तो राशियों, मानव जीवन और पृथ्वी पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

इसी क्रम में अगस्त अंत में इन तीनों ग्रहों का अद्भूत संयोग देखने को मिल रहा है। 22 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि, 25 अगस्त को शुक्र ग्रह कन्या राशि और 26 अगस्त को मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, ऐसे में तीनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से 3 राशियों को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।

मंगल बुध शुक्र की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा

मेष राशि: अगस्त अंत में मंगल, शुक्र और बुध का गोचर जातकों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। नौकरी में नई अवसर मिल सकते है, इंक्रीमेंट के साथ पदोन्नति होने के चांस है। व्यापार में धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।निवेश और प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है। इस अवधि में आकस्मिक की प्राप्ति हो सकती है। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि : तीन ग्रहों की चाल में परिवर्तन जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के साथ निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। मंगल, शुक्र और बुध का गोचर अत्यंत ही भाग्यशाली साबित होगा।किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बनेंगे।नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए गोल्डन टाइम रहेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे है तो अच्छा मौका है।समाज में मान सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

मिथुन राशि : मंगल बुध और शुक्र गोचर जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में उन्नति होगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि के साथ नए अवसर मिल सकते है। बुध और शुक्र के साथ होने बिजनेस में चौगनी तरक्की होगी। व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग है।नौकरीपेशा को नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews