मोबाइल नंबर का आखिरी डिजिट देता है भविष्य की जानकारी, अंक ज्योतिष से जानें रहस्य

हर व्यक्ति के मूलांक की तरह उसका मोबाइल नंबर भी व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी देता है। चलिए आज हम आपको तीन नंबरों के बारे में बताते हैं जो अलग-अलग लोगों के बारे में बता रहे हैं।
Numerology

जिस तरह से राशि और ग्रह हमारे जीवन से जुड़े हुए हैं इस तरह से अंकों का भी जीवन में बहुत अधिक महत्व है। हमारे आसपास अंक अलग-अलग रूपों में मौजूद रहते हैं। चाहे मोबाइल नंबर की बात करें, पैसों की बात करें घर के नंबर की बात करें या फिर कुछ और नंबरों से हमारा सामना हो ही जाता है।

अंक ज्योतिष की माने तो सभी अंक हमारे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव डालने का काम करते हैं। मोबाइल नंबर एक ऐसी चीज है जो हमारे दैनिक जीवन का जरूरी हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल का जो आखिरी नंबर है वह हमारे व्यक्तित्व से लेकर विचार और भविष्य सब कुछ बताने का काम करता है। चलिए आज आपको इस बारे में बताते हैं।

मूलांक 4 (Numerology)

कुछ लोग ऐसे होंगे जिनके मोबाइल नंबर में आखिरी अंक कर आता होगा। वैसे तो अंको का अर्थ देखकर मोबाइल नंबर नहीं लेता उसे जो पसंद आ जाता है वह ले लेता है। लेकिन जिन लोगों के नंबर के आखिरी में चार है यह काफी मेहनती और स्थिर स्वभाव के होते हैं। किसी भी काम में जल्दी बाजी करना इन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। यह बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ते हैं।

मूलांक 5

मोबाइल में आखिरी नंबर पांच होगा। इस तरह के लोग फ्री माइंड होते हैं और किसी भी बात का लोड नहीं लेते। इनके सामने जो भी आता है यह करते चले जाते हैं। यह यात्राओं पर जाना और नए नए अनुभव लेना पसंद करते हैं।

मूलांक 6

कुछ लोगों के मोबाइल में आखिरी नंबर 6 होगा। जिन लोगों के नंबर में यह अंक आ रहा है यह पारिवारिक किस्म के होते हैं। इन्हें लोगों से मिलना जुलना, दोस्ती करना और अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने अच्छा लगता है। इनका ध्यान हमेशा अपने घर परिवार और रिश्ते पर रहता है। यह दिल के बहुत अच्छे होते हैं और इनके अंदर दूसरों के प्रति चिंता की भावना होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews