Hindi News

घूमने के शौकीन होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में जातक, दोस्त बनाने में होते हैं माहिर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का मूलांक जीवन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम करता है। मूलांक के जरिए हम व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके आने वाले भविष्य के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।
घूमने के शौकीन होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में जातक, दोस्त बनाने में होते हैं माहिर

Image Credit: Pexels

अंक शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत गहरा महत्व है। ये एक ऐसी विधा है जो अंकों के आधार पर काम करती है और व्यक्ति के बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी बहुत आसानी से देती है। व्यक्तित्व कैसा है और भविष्य कैसा रहेगा अगर यह जानना है तो व्यक्ति बहुत आसानी से अंकों के जरिए सब कुछ पता कर सकता है।

अंक वैसे भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके बिना हमारा कोई भी काम होना संभव नहीं है। इन्हीं अंकों के जरिए हम अपने जीवन के संबंध में सभी तरह की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको अंकों की सहायता से उन लोगों के बारे में बताते हैं जिन्हें घूमने फिरने का बहुत शौक होता है।

मूलांक 6 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6,15 और 24 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 6 कहलाता है। ज्योतिष में से शुक्र का अंक बताया गया है जो प्रेम और शांति का प्रतीक है।

ये होते हैं अट्रैक्टिव

अंक ज्योतिष में दी गई जानकारी के मुताबिक महीने की इन तारीखों में जन्मे लोग बहुत सुंदर होते हैं। अपनी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से ये हर किसी को आकर्षित करने का काम करते हैं। इनका प्रभावशाली व्यक्तित्व हमेशा लोगों को पसंद आता है।

कला से प्रेम

इस मूलांक के लोगों को कला से बहुत प्रेम होता है। यह हमेशा कलात्मक और रचनात्मक चीज करना पसंद करते हैं। यह सौंदर्य के प्रति भी काफी आकर्षित रहते हैं।

भौतिक सुखों की प्राप्ति

यह लोग अपने जीवन में हर तरह के भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति करते हैं। इन्हें सभी तरह के आनंद की प्राप्ति होती है और किसी भी चीज की कमी नहीं रहती। ये अपना जीवन सुख सुविधाओं के साथ गुजारते हैं।

घूमने के शौकीन

इस मूलांक के लोगों को घूमने फिरने का बहुत शौक होता है। ये हमेशा नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। यह जहां जाते हैं उसे जगह को पूरी तरह से जान लेना चाहते हैं और नई-नई चीज करना पसंद करते हैं।

दोस्ती करने में माहिर

इस मूलांक के लोग दोस्ती करने में माहिर होते हैं। ये हर तरह के माहौल में बहुत आसानी से ढल जाते हैं। यह जहां जाते हैं वहां लोगों से बातचीत करना और दोस्ती करना पसंद करते हैं यही वजह है कि उनके बहुत सारे दोस्त होते हैं। ये दीर्घायु, स्वस्थ्य और बलवान होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews