अपने फायदे के लिए हर काम करते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, होते हैं बिजनेस माइंडेड

हर व्यक्ति का अपना जीवन और भविष्य है, जिसके बारे में हम अक्सर ग्रहों की स्थिति के मुताबिक जानकारी प्राप्त करते हैं। राशियों से तो अब तक आपने अपने जीवन के बारे में जानने की कोशिश की होगी आज हम आपको जन्मतिथि से इस संबंध में बताते हैं।
Numerology

अंकों की दुनिया बहुत ही दिलचस्प है, जो व्यक्ति को उसके जीवन के संबंध में जानकारी देने का काम करती है। अगर हमें किसी को जानना है या फिर हम ये समझना चाहते हैं कि हमारा आने वाला जीवन कैसा होगा तो अंक शास्त्र के माध्यम से हम सब कुछ जान सकते हैं।

अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों के आधार पर काम करती है। अगर हम व्यक्ति का स्वभाव और आने वाला भविष्य जानना चाहते हैं तो हमें केवल जन्मतिथि से मूलांक निकालने होंगे जो 1 से 9 के बीच होते हैं। इनका 9 ग्रहों से खास संबंध माना गया है। चलिए आज कुछ अलग अलग तारीखों में जन्में लोगों के बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 3 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12 और 21 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो अंत में उत्तर यही आएगा। ये अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ाव रखता है जो इन तारीखों में जन्में लोगों पर प्रभाव डालते हैं।

होते हैं जिम्मेदार

3 तारीख को जन्में लोगों के स्वभाव की बात करें तो ये बहुत जिम्मेदार प्रवत्ति के होते हैं। ये एक बार अपने हाथ में जिस काम की जिम्मेदारी लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। ये कभी भी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते।

खोज लेते हैं समाधान

इन तारीखों में जन्में लोगों को प्रॉब्लम सॉल्वर माना जाता है। इनके सामने जिस भी तरह की परेशानी आ जाए ये घबराते नहीं है बल्कि बहुत शांति के साथ समाधान ढूंढते हैं।

होते हैं बिजनेस माइंडेड

इन तारीखों में जन्मे लोग पक्के बिजनेस माइंडेड होते हैं। कोई भी काम करने से पहले यह फायदे और नुकसान के बारे में पहले सोचते हैं। लगता है कि फायदा है तभी आगे बढ़ते हैं। इन्हें केवल अपने फायदे से मतलब होता है दूसरे का नुकसान हो रहा है या फायदा इस बात से इन्हें कोई मतलब नहीं रहता।

देते हैं प्रेरणा

इस मूलांक के लोगों के अंदर एक अद्भुत शक्ति होती है कि यह लोगों को प्रेरित कर लेते हैं। इनकी बातें इनके विचार करते हैं और जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।

होते हैं आर्टिस्ट

इन तारीखों में जन्मे लोग कला से प्रेम करते हैं और इनके अंदर एक आर्टिस्ट छुपा होता है। इन्हें संगीत, डांसिंग और चित्रकारी में काफी इंटरेस्ट होता है। इन चीजों की तरफ ही आसानी से आकर्षित होते हैं और इन्हें सीखने में रुचि रखते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews