चंद्रमा की संतान कहलाते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, दिमाग से होते हैं तेज

हर व्यक्ति की जन्म तिथि से प्राप्त हुआ मूलांक उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता है। अगर हम किसी को जानना समझना चाहते हैं तो इससे सब कुछ जान सकते हैं।
Numerology

व्यक्ति का मूलांक उसके जीवन और भविष्य के संबंध में बहुत कुछ बताता है। इस मूलांक का उल्लेख ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र में दिया गया है। यह भारतीय ज्योतिष विज्ञान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो पूरी तरह से नंबरों के आधार पर काम करता है। यह नंबर हमारे जीवन से बहुत गहरी तरीके से जुड़े हुए हैं।

अंक शास्त्र में जिन मूलांक का उल्लेख दिया गया है। वह व्यक्ति की जन्म तिथि से प्राप्त होते हैं। इसके लिए जन्म तिथि के अंकों को आपस में जोड़कर एक एकल अंक निकाला जाता है। यह अंक हमें बताता है कि व्यक्ति का व्यक्तित्व जीवन और भविष्य कैसा है। चलिए आज कुछ अलग-अलग तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 2 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक तो कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको उत्तर यही मिलने वाला है। अंक शास्त्र में यह चंद्र का अंक बताया गया है।

चंद्रमा है स्वामी

अंक शास्त्र में दिए गए उल्लेख के मुताबिक मूलांक दो का संबंध चंद्रमा से है। चंद्र देव मन के स्वामी होते हैं यही कारण है कि यह बच्चे काफी भावुक और संवेदनशील होते हैं।

दिमाग से तेज

भावनात्मक होने के साथ यह लोग दिमाग से भी बहुत तेज होते हैं। ये हर काम में अपने दिमाग की ताकत का पूरा इस्तेमाल करते हैं। ऐसा काम जो बुद्धि से पूरा करना है वो ये बहुत आसानी से कर लेते हैं।

बोलने में माहिर

इस मूलांक के लोग बोलने में बाहर होते हैं। यह इतनी मीठी बात करते हैं कि लोग आसानी से इसे इंप्रेस हो जाते हैं। अपनी बोलचाल से ये बहुत जल्दी दोस्त बना लेते हैं। यह जहां जाते हैं वहां इन्हें पसंद किया जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews