रक्षाबंधन पर इस मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई पर राखी, जानें भद्राकाल और पूजन विधि

आज देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। चलिए आज हम आपको राखी बांधने के शुभ मुहूर्त और भद्रा काल की जानकारी देते हैं।
raksha bandhan

Raksha Bandhan Muhurat: आज 19 अगस्त दिन सोमवार और रक्षाबंधन का पावन पर्व है। भाई और बहन के मजबूत रिश्ते से जुड़ा ये त्यौहार देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सावन पूर्णिमा पर बहन अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनसे रक्षा का वचन लेती हैं। इसी के साथ बहनें अपने भाई की दीर्घायु की कामना करती हैं।

यह परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना भी की जाती है। चलिए आज हम आपको रक्षाबंधन की तिथि कब से कब तक है भद्रा कब रहेगी और शुभ मुहूर्त कब है यह बताते हैं।

कब है रक्षाबंधन

सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 19 अगस्त को देर रात 3:43 से शुरू हो जाएगी। रात 11:55 पर इस तिथि का समापन होगा। ऐसे में भद्राकाल को छोड़कर पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकेगा।

कब है भद्रा काल

भद्राकाल में कोई भी शुभ काम करना या राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। 19 अगस्त को सुबह 6:04 पर भद्रा की शुरुआत हो रही है। इसका समापन दोपहर 1:32 पर हो जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 1:32 से 4:20 है। इसके बाद 6:56 से लेकर 9:08 तक राखी बांधी जा सकती है। यह दोनों ही समय शुभ है जिसमें सुविधा अनुसार भाइयों को राखी बांध सकते हैं।

ऐसे करें पूजन

रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने से पहले स्नान करने के बाद पीली चौकी पर एक कपड़ा बिछाएं और माता लक्ष्मी और विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद भगवान का अभिषेक करने के बाद श्रृंगार सामग्री अर्पित करें और दीपक जलाकर आरती करें। सबसे पहले देवी देवताओं को रोली या हल्दी का तिलक रख कर राखी बांधे। इसके बाद भाई को तिलक लगाकर दाहिनी हाथ की कलाई पर राखी बांध दें।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews