Hindi News

बहुत हंसमुख होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में जातक, इन्हें मिलती है खूब आर्थिक संपन्नता

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
किसी भी व्यक्ति की राशि के जरिए अक्सर हम उसके जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। राशि के अलावा जन्म तिथि के माध्यम से भी व्यक्ति के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है।
बहुत हंसमुख होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में जातक, इन्हें मिलती है खूब आर्थिक संपन्नता

जब भी व्यक्ति को अपना जीवन या भविष्य जानना होता है, वह ज्योतिष का सहारा लेता है। ज्योतिष में ग्रह नक्षत्र की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी दी गई है। ग्रहों की स्थिति को राशि के आधार पर समझ व्यक्ति यह तय कर सकता है कि उसे किस तरह की परिस्थितियों का सामना कैसे करना है। वैसे राशियों के अलावा जन्म तिथि के माध्यम से भी इस बात की जानकारी प्राप्त की जा सकते हैं।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिनमें से एक अंक शास्त्र भी है। अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो जन्मतिथि के अंकों के आधार पर काम करती है। इसमें जन्मतिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ा जाता है और मूलांक निकाले जाते हैं, जिनका संबंध नौ ग्रहों से होता है। क्या आसानी से व्यक्तित्व जीवन और भविष्य की जानकारी देते हैं।

मूलांक 6 (Numerology)

कुछ लोग स्वभाव से बहुत हंसमुख होते हैं और जहां जाते हैं वहां का माहौल खुशियों से भर देते हैं। अंक ज्योतिष ज्योतिषी के मुताबिक मूलांक 6 के लोग इसी स्वभाव के होते हैं। मूलांक 6 अर्थात जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6,15 और 24 तारीख को हुआ है। इन तारीखों के अंकों को आपस में जोड़ने पर अंत में उत्तर 6 ही निकलेगा।

आकर्षक होती है पर्सनैलिटी

मूलांक 6 के लोगों के व्यक्तित्व की बात करें तो यह बहुत आकर्षक पर्सनैलिटी के होते हैं। इनका बातचीत करने का तरीका रहन-सहन का ढंग सब कुछ लोगों को बहुत आकर्षित करता है।

हंसमुख स्वभाव

इन तारीखों में जन्मे लोगों का स्वभाव बहुत हंसमुख होता है। अपने खुशमिजाज व्यक्तित्व की वजह से यह जहां जाते हैं, वहां के माहौल को अच्छा बना देते हैं। इनकी हंसी मजाक करने की प्रवृत्ति अक्सर लोगों के खराब मूड को अच्छा कर देती है।

मजबूत आर्थिक स्थिति

इस मूलांक लोगों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो वह काफी मजबूत होती है। इन्हें जीवन में धन, संपत्ति, मान सम्मान और ऐश्वर्य की कोई कमी नहीं होती। शुक्र की कृपा से इन्हें जीवन में खूब आर्थिक संपन्नता मिलती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews