Hindi News

लोगों को एक नजर में पहचान लेते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, जानें किसके साथ होती है इनकी दोस्ती

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
हर व्यक्ति की राशि की तरह जन्मतिथि भी उसके जीवन की जानकारी देती है। आज हम केतु से प्रभावित मूलांक 7 के लोगों के बारे में जानते हैं।
लोगों को एक नजर में पहचान लेते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, जानें किसके साथ होती है इनकी दोस्ती

ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जिसका हमारे जीवन से बहुत गहरा संबंध है। हमारे जीवन में जो भी हो रहा है वह सब ग्रह नक्षत्र की वजह से होता है और ज्योतिष हमें इसकी जानकारी देने का काम करता है। ग्रहों की स्थिति को समझ हम आसानी से आने वाले भविष्य के बारे में पता कर सकते हैं।

ज्योतिष में अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिनमें गणना करने का तरीका भी अलग-अलग है। अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है जो, जन्म तिथि के अंकों के आधार पर काम करती है। ये अंक मूलांक और भाग्यांक कहलाते हैं, जिनका 9 ग्रहों से संबंध है। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्में लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 7 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 कहलाता है। इन तारीखों के अंकों को आपस में जोड़ने पर आपको उत्तर यही प्राप्त होगा। चलिए इनके जीवन और व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं।

केतु से संबंध

अंक शास्त्र में इस मूलांक का संबंध केतु ग्रह से बताया गया है। केतु इन्हें आध्यात्मिक बनाने का काम करता है। धर्म कर्म में इनकी विशेष रुचि होती है। साथ ही ये गंभीर प्रवत्ति के होते हैं।

अच्छे से पहचानते हैं व्यक्तियों

मूलांक 7 के लोगों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये किसी भी व्यक्ति को बहुत आसानी से पहचान लेते हैं। इनके अंदर एक अद्भुत प्रतिभा होती है, जो इन्हें सामने वाले के व्यक्तित्व की जानकारी देने का काम करती है।

जानना चाहते हैं सब कुछ

इन लोगों में हर विषय के बारे में जानने की काफी उत्सुकता होती है। जानकारी का अभाव इन्हें पसंद नहीं आता और अगर इनके पास जानकारी ना हो तो ये निराशा में डूब जाते हैं।

कम घुलना मिलना

इस मूलांक के लोग थोड़ा संकोची स्वभाव के होते हैं। यही कारण है कि ये किसी से घुलते मिलते नहीं है। अपने परिवार के साथ भी इनकी ज्यादा बातचीत नहीं होती और ये बहुत कम बोलते हैं।

किनके साथ बॉन्डिंग

हर मूलांक के व्यक्ति की किसी न किसी दूसरे मूलांक के व्यक्ति से अच्छी दोस्ती होती है। मूलांक 7 वालों की 4,13, 22 और 31 तारीख को जन्में लोगों से अच्छी दोस्ती होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews