Rang Panchami: रंग पंचमी पर करें ये 4 उपाय, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली, होगी धन की प्राप्ति

होली के बाद अब रंग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगो के त्योहार पर आप कुछ खास उपाय भी कर सकते हैं, जो जीवन में चमत्कारी बदलाव लेकर आएंगे।
Rang Panchami

होलिका दहन और धुलेंडी का त्यौहार तो सभी ने धूमधाम के साथ मान लिया है। अब रंग पंचमी (Rang Panchami ) पर रंगों के बहार एक बार फिर छाएगी। होली के पांचवें दिन रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग खूब रंग गुलाल उड़ाते हैं और मस्ती में डूबे नजर आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक रंग पंचमी मनाने की शुरुआत द्वापर युग में की गई थी। इसके बाद हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है।

पुराणों में इस बात का उल्लेख दिया गया है कि रंग पंचमी के दिन ही भगवान कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। इस दिन देवी देवता होली खेलने के लिए धरती पर आए थे। यही कारण है कि इस दिन देवी देवताओं की विशेष पूजन अर्चन करते हुए उन्हें रंग लगाया जाता है। रंग लगाने के साथ इस दिन कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर यह उपाय ठीक तरह से कर लिए जाएं तो जीवन की सारी बाधाएं समाप्त हो जाती और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताते हैं।

कब है रंगपंचमी? (Rang Panchami)

इस साल रंग पंचमी का त्यौहार 19 मार्च को मनाया जाने वाला है। इसकी शुरुआत 18 मार्च की रात 10 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगी और तिथि का समापन 20 मार्च को 12 बजकर 36 मिनट पर होगा। चलिए इस दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय जान लेते हैं।

करें ये उपाय

बाधाओं के लिए

रंग पंचमी के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का पूजन जरूर करें। ऐसा पूजन करने के पश्चात भगवान को गुलाल चढ़ाएं और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। यह उपाय जीवन में चल रही सारी बाधाओं को दूर कर देगा और खुशहाली लेकर आएगा।

वैवाहिक जीवन के लिए

अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की समस्या चल रही है। पार्टनर के साथ आपका बात-बात पर क्लेश हो रहा है। इसके लिए श्री कृष्णा और राधा रानी की पूजन कर उन्हें लाल वस्त्र पहनाएं। ऐसा करने से वैवाहिक संबंधों में मधुरता आती है।

धन के लिए

जो लोग धन संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं और आर्थिक उन्नति प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें पीले कपड़े में हल्दी की गांठ और सिक्का रखकर बांधना होगा। अब माता लक्ष्मी की अच्छी तरह से पूजन करें। पूजन के बाद इस पोटली को तिजोरी में रख दें। इसके अलावा माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई या खीर का भोग भी लगाना चाहिए।

विवाह की बाधाएं

जिन लोगों का विवाह होने में परेशानी आ रही है। उन लोगों को रंग पंचमी पर वटवृक्ष की 108 परिक्रमा लाल रंग का धागा भगवान विष्णु का नाम लेकर बांधना होगा। इससे विवाह होने में आ रही परेशानी दूर हो जाएगी।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews