Ratna Shastra: क्या जेब में नहीं टिकता है पैसा? इन 3 रत्नों से चमक उठेगी किस्मत

रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है। चलिए आज हम इसमें उल्लेखित रत्नों के बारे में बताते हैं, जो आपको धन प्राप्ति में लाभदायक साबित होंगे।
Ratna Shastra

Ratna Shastra: हिंदू धर्म में ज्योतिष का काफी महत्व माना गया है। ज्योतिष एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग विद्याओं में विभाजित है। इन सभी में गणना करने का तरीका अलग-अलग है लेकिन सभी ग्रहों से जुड़ी हुई है।

रत्न शास्त्र में कई रत्नों का उल्लेख किया गया है, जो मंगलकारी परिणाम देने का काम करते हैं। इन्हें धारण करने से तरक्की में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं और जातक को अपार सफलता मिलती है। चलिए हम आपको आर्थिक तरक्की दिलाने वाले कुछ रत्नों के बारे में बताते हैं।

रत्न धारण करते समय व्यक्ति को ज्योतिष की सलाह लेना बहुत जरूरी है। दरअसल, हर रत्न का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। ग्रह राशियों से संबंधित है और व्यक्ति राशि और लग्न के मुताबिक रत्न पहनता है तो उसे शुभ परिणाम मिलते हैं।

गोल्डन जेम

ये एक ऐसा रत्न है जो धन की कमी को दूर करने का काम करता है। अगर आपको बार-बार धन का नुकसान हो रहा है तो आपको इसे जरूर धारण करना चाहिए। इसे पहनने से धन की हानि नहीं होती और पैसा टिकने लगता है।

ग्रीन एवेंच्यूरिन

यह धन को आकर्षित करने वाला रत्न है। जो लोग व्यापार करते हैं या फिर ट्रेडिंग से जुड़े हुए हैं उनके लिए बहुत लाभकारी होता है।

ग्रीन जेड स्टोन

अगर आप धन और संपन्नता चाहते हैं तो यह बहुत ही लाभकारी माना गया है। जिन लोगों को नया व्यापार शुरू करना है, वो इसे धारण कर सकते हैं। इसे धारण करने से धन दौलत में बरकत मिलती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews