Ratna Shastra: लव लाइफ की सारी परेशानी दूर कर देंगे ये 5 रत्न, मजबूत होगा साथी से रिश्ता

रत्न हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करते हैं। अगर ज्योतिष के मुताबिक इन्हें सही तरीके से धारण कर लिया जाए तो यह व्यक्ति का जीवन बदल देते हैं।
love stone

Ratna Shastra: हर व्यक्ति का जीवन उसकी कुंडली में विराजित नौ ग्रह चलाते हैं। अगर यह ग्रह ठीक तरीके से चलते हैं तो व्यक्ति का जीवन सुख समृद्धि के साथ गुजरता है। वहीं अगर इन ग्रहों की स्थिति में विपरीत परिवर्तन आ जाए तो व्यक्ति का जीवन कष्टों से भर जाता है। हालांकि, ज्योतिष एक ऐसी विद्या है। जिसमें व्यक्ति के जीवन के संबंध में जानकारी निकालने के तरीके के अलावा कष्टों से छुटकारा पाने के उपाय भी बताए गए हैं।

अगर करियर, वैवाहिक, स्वास्थ्य, आर्थिक मामले में किसी तरह की परेशानी आ रही है तो रत्न की सहायता से इसे दूर किया जा सकता है। कई बार यह देखा जाता है कि व्यक्ति अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करता है। अपने जीवन साथी से उनकी छोटी-छोटी बातों पर मौजूद होती है और रिश्ते में प्यार और उत्साह नहीं रहता। अगर इस तरह की स्थिति आपके वैवाहिक जीवन में भी बन रही है या फिर लव लाइफ में ऐसी समस्या आ रही है तो कुछ लकी रत्न है जो समस्या को दूर कर सकते हैं। चलिए आज आपको इनके बारे में बताते हैं।

रोज क्वाटर

यह एक बहुत ही लाभकारी रत्न है जो रिश्ते में प्यार और रोमांस को बढ़ावा देता है। इस धारण करने से रिश्तों में सुधार आने लगता है पर पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत हो जाता है। जो भी व्यक्ति इसे पहनता है वह पार्टनर के साथ इमोशनली कनेक्ट महसूस करता है।

पर्ल

यह एक ऐसा रत्न है जो प्रेम जीवन में सुख और शांति बनाए रखने का काम करता है। मोती वैसे भी एक लाभकारी रत्न है। इसे धारण करने से रिश्तो में प्यार बढ़ता है और साथिया दूसरे को इमोशनल सपोर्ट करते हैं। इसकी वजह से दो लोगों को कभी भी एक दूसरे से अपनी भावनाएं व्यक्त करने में परेशानी नहीं होती।

डायमंड

यह रत्न रिश्ते में जुनून बनाए रखने का काम करता है। इससे लव लाइफ में रोमांस बढ़ता है और यह शुभ परिणाम देता है। यह रत्न प्यार और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनने से साथी के साथ रिश्ता गहरा और मजबूत होता है।

एमराल्ड

अगर आप अपने रिश्ते को बेहतरीन और मजबूत बनाना चाहते हैं तो एमराल्ड धारण कर सकते हैं। यह कुछ दिनों में सकारात्मक परिणाम देने लगता है। इसे धारण करने से साथी का आप पर और आपका साथी पर विश्वास बढ़ता है और दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।

सैफायर

लव लाइफ में खुशहाली चाहते हैं तो इसे पहन सकते हैं। इस धारण करने वाले व्यक्ति के जीवन में प्यार और विश्वास की कभी कमी नहीं होती। यह साथी के साथ रिश्ते में बेहतर तालमेल बैठाने में मददगार होता है। यह आपके साथी को आपका सपोर्ट सिस्टम बनाता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews