Hindi News

2025 में सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का अद्भुत संयोग, चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में तरक्की, जीवन में आएंगे कई बदलाव

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में शनि गोचर और सूर्य ग्रहण एक ही दिन पड़ने से एक अद्भुत संयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। इन राशियों के नौकरी, करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। आईए जानते है कौन सी है वो लकी राशियां
2025 में सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का अद्भुत संयोग, चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में तरक्की, जीवन में आएंगे कई बदलाव

Surya Grahan Shani Gochar 2025 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, राशियों और कुंडली नक्षत्र और ग्रहण का बड़ा महत्व माना जाता है। खास करके न्याय व दंड के देवता शनि और ग्रहों के राजा सूर्य की भूमिका ज्योतिष में बेहद अहम मानी जाती है।जहां शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्ष का समय लेते है, वही सूर्य हर माह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते है।

वर्तमान में शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे, इस दिन आंशिक सूर्य ग्रहण( Surya Grahan) भी पड़ने वाला है, ऐसे में एक ही दिन शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग देखने को मिलेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा लेकिन ये संयोग3 राशियों के लिए लकी साबित होगा।आईए जानते है कौन कौन सी है वो लकी राशियां…

शनि गोचर/सूर्य ग्रहण का संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर राशि : सूर्य ग्रहण और शनि गोचर जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन के साथ नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी।अचानक धन लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

मिथुन राशि : मार्च महीने में शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। व्यापारियों को आकस्मिक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा को नए अवसर के साथ  प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।

धनु राशि: शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग जातकों के लिए फलदायी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापारियों को साझेदारी में जो भी समस्याएं आ रही थी वो दूर हो सकता है।

शनि गोचर सूर्य ग्रहण: जानिए डेट टाइम और डिटेल्स

  • ज्योतिष के मुताबिक, 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा।
  • यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आईस लैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, पूरे यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में देखा सकेगा। भारतीय समय के मुताबिक, आंशिक सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगा।
  • शनि वर्तमान में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है। 29 मार्च, 2025 को शनि बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे और 3 जून, 2027 तक यही रहेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews