बुध-शनि की केंद्र दृष्टि इन राशियों की चमकाएगी किस्मत, अपार धनलाभ, नौकरी में प्रमोशन, सफलता के खुलेंगे नए द्वार

ज्योतिष के मुताबिक, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 90° पर स्थित होते हैं, उसे ग्रहों की समकोणीय योग या दृष्टि कहते हैं, ऐसे में शनि बुध की केन्द्र दृष्टि से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
Budh Gochar 2024

Shani-Budh Yog : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, राशियों और कुंडली और नक्षत्र का बड़ा महत्व माना जाता है। हर ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। खास करके न्याय और दंड के देवता शनि जब चाल बदलते है तो इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलता है। । सबसे धीमी गति से चलने के कारण शनि को एक राशि से दूसरी में जाने में करीब ढाई वर्ष का समय लगता है । वर्तमान में शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं। वहीं वाणी, बुद्धि, विवेक, ज्ञान के कारक बुध वृश्चिक में है और 11 नवंबर को बुध ने ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर किया है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगलवार 12 नवंबर 2024 को बुध और शनि एक-दूसरे से समकोणीय अवस्था में अपनी चाल चलेंगे, इसे ‘बुद्धि और कर्म का संगम‘ कहा गया है। जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 90° पर स्थित होते हैं, उसे ग्रहों की समकोणीय योग या दृष्टि कहते हैं। इस समकोणीय अवस्था को बेहद फलदायी माना गया है।वैसे तो इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों पर बुध-शनि की केंद्र दृष्टि से भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी है वो 3 लकी राशियां………..

बुध शनि की केंद्र दृष्टि और राशियों पर प्रभाव

मकर राशि: शनि और बुध की केंद्र दृष्टि जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। लंबे समय से अटके और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।नौकरीपेशा को इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवार और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी , विस्तार देने में सफल रहेंगे।किसी संपत्ति विवाद में फंसे हुए हैं, तो इस महीने आपको समाधान मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि : शनि बुध की केंद्र दृष्टि जातकों के लिए लकी साबित हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता मिलेगी। समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।यात्राएं लाभदायक रहेंगी और आपको नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं।जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। अविवाहितों की जीवन साथी की तलाश खत्म हो सकती है।

मिथुन राशि: शनि और बुध की केंद्र दृष्टि शुभ शुभ सिद्ध हो सकता है। आय में जरबदस्त इजाफा हो सकता है। कारोबारी व्यापार के चलते यात्रा कर सकते है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएंगे और आपस में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews