Hindi News

शनि वक्री और गुरु होंगे अतिचारी, 5 राशियों को होगा बंपर धन लाभ, बन जाएंगे बिगड़े काम

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
शनि मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और जल्द ही वक्री होने वाले हैं। उधर गुरु भी अतिचार होने जा रहे हैं। ये दोनों ग्रह पांच राशियों को बंपर लाभ देने वाले हैं।
शनि वक्री और गुरु होंगे अतिचारी, 5 राशियों को होगा बंपर धन लाभ, बन जाएंगे बिगड़े काम

ग्रहों की चाल समय-समय पर परिवर्तित होती है। यह परिवर्तन अलग-अलग राशियों के लोगों के जीवन को प्रभावित करने का काम करता है। कई बार यह अच्छा होता है तो कई बार अशुभ फल भी प्राप्त होते हैं। ऐसा ही परिवर्तन जल्दी शनि और गुरु भी करने वाले हैं।

शनि का गोचर मीन राशि में हो चुका है और अब गुरु का गोचर होने वाला है। दरअसल, गुरु 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और अतिचार हो जाएंगे। इस बदलाव की वजह से कई राशियों के लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है।

शनि वक्री और गुरु अतिचारी होंगे (Shani Vakri )

गुरु के अतिचारी होने के साथ शनि वक्री होने वाले हैं। इस स्थिति का सभी राशियों के लोगों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं देश और दुनिया में भारी उथल-पुथल मच सकती है। राजनीतिक हलचल और भूकंप जैसी घटनाओं की आशंका भी रहेगी।

इन राशियों को होगा लाभ

वृषभ, मिथुन, तुला, मकर, और मीन राशि पर इसका गहरा असर देखने को मिलेगा। इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की की प्राप्ति होगी। यह बंपर लाभ की प्राप्ति करेंगे। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें पदोन्नति मिलेगी। बेरोजगारों को नया रोजगार मिल जाएगा।

होगी धन की आवक

इन पांच राशियों के लोगों को शनि का वक्री होना और गुरु का अतिचार होना अप्रत्याशित लाभ देने वाला है। इन्हें हर जगह से धन लाभ की प्राप्ति होगी। ये नए स्रोत से पैसा कमाएंगे। नौकरी करने वालों की इनकम बढ़ जाएगी और कारोबारी बड़ी-बड़ी डील फाइनल करेंगे। उनकी जीवन शैली पहले से बेहतर होगी। आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं सफल होगी। इन्हें पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली है।

हो जाएंगे विवाह

इन राशियों के वह जातक जिनका विवाह नहीं हुआ है या फिर कोई अड़चन आ रही है। उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। इन्हें मनचाहा जीवन साथी मिलेगा। जो लोग लव रिलेशनशिप में उनके साथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

दुनिया में मचेगी उथल पुथल

देश और दुनिया के नजरिए से देखें तो इन दोनों ग्रहों का परिवर्तन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिलेगी जो दुनिया भर में अपना असर डालेगी। कुछ देशों में तनाव और अशांति की स्थिति बन सकती है। भूकंप, बाढ़ और आगजनी जैसी आपदाएं अपना असर दिखा सकती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews