Hindi News

शुक्र के नक्षत्र में शत्रु ग्रह की एंट्री, इन 3 राशियों को मिलेगा धन-समृद्धि और सफलता का वरदान

Published:
Last Updated:
शुक्र के घर में सूर्य गोचर करने वाले हैं। इससे कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। अच्छी खबर मिलेगी। सफलता के योग भी बनेंगे। आइए जानें किन लोगों को इस संयोग से सबसे अधिक लाभ होगा?
शुक्र के नक्षत्र में शत्रु ग्रह की एंट्री, इन 3 राशियों को मिलेगा धन-समृद्धि और सफलता का वरदान

शुक्र का गोचर मेष राशि में

धन के दाता और असुरों के गुरु शुक्र (Shukra) को पूर्वाफाल्गुनी, पूर्वाषाढा और भरणी नक्षत्र का स्वामी माना जाता है। इन तीनों में शुक्रदेव का गोचर बेहद शुभ माना जाता है। अगस्त में बेहद ही खास संयोग बन रहा है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में ग्रहों के राजा सूर्य प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होगा। कई लोगों को इससे खूब लाभ होगा।

30 अगस्त को  शुक्र के नक्षत्र (Surya Gochar) में सूर्य प्रवेश करेंगे। यहां 13 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। ये 15 दिन कई लोगों के लिए वरदान के समान रहेंगे। वहीं कई लोगों को नुकसान भी होगा। ऐसी कुछ राशियाँ हैं, जिन्हें इस दौरान शुक्र और सूर्य देव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन है?

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र क्यों है खास?

ज्योतिष शास्त्र में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का खास महत्व होता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ऐसे लोग रचनात्मक कार्य और कला में खास रुचि रखते हैं। दिखने में सुंदर होते हैं। बिजनेस स्किल भी अच्छी होती है। इनकी वाणी मीठी होती है। गंभीर और न्याय प्रिय भी माने जाते हैं। इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र (Shukra Nakshatra) है। वहीं यह सिंह राशि में आता है, जिसके स्वामी सूर्यदेव हैं।

इन राशियों के लिए खुलेंगे भाग्य के द्वार  

मिथुन राशि:– मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र के नक्षत्र में सूर्य का गोचर अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को इस दौरान लाभ होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। करियर और बिजनेस दोनों में नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ सकता है। विदेश जाकर जॉब करने का मौका भी मिल सकता है।

सिंह राशि:- सिंह राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलने वाला है। अटके हुए काम जल्द पूरे होंगे। प्रमोशन भी मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस दौरान फायदा होगा। शुक्र और सूर्य दोनों की खास कृपा बनी रहेगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा ।भाग्य आपका पूरा साथ देगा। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। इनकम भी बढ़ने वाली है। रिसर्च, विज्ञान और कला से जुड़े लोगों को इस दौरान फायदा होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

(अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी शेयर करना है। इसका आधार पंचांग, ग्रंथ, मान्यता और ज्योतिष गणना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों की गारंटी नहीं लेता। इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरुर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews