Hindi News

गुरु के घर में शुक्र करेंगे गोचर, इन 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, बढ़ेगी मुश्किलें, खराब होगी सेहत

Published:
शुक्र गुरु की राशि धनु में गोचर करने कई राशियों के जीवन को प्रभावित करेंगे। आइए जानें किन-किन लोगों को इस गोचर से नुकसान होगा?
गुरु के घर में शुक्र करेंगे गोचर, इन 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, बढ़ेगी मुश्किलें, खराब होगी सेहत

Shukra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र को प्रेम, सौन्दर्य, धन, दौलत, सामाजिक जीवन इत्यादि का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है। कला, मीडिया, फिल्म से जुड़े लोगों को लाभ होता है। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ दोनों अच्छी रहती है। यात्रा के योग बनते हैं। धन-दौलत की प्राप्ति होती है। वहीं इस ग्रह की कमजोर स्थिति धनहानि का कारण बन सकती है। जीवन में मुश्किलें भी बढ़ सकती है।

शुक्र नवंबर में सम ग्रह गुरु की राशि धनु में गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को लाभ तो किसी को नुकसान होगा। ऐसी कुछ राशियां हैं, जिन्हें इस गोचर से नुकसान होगा। आइए जानें किन-किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है-

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान माता की सेहत खराब हो सकती है, उनका खास ख्याल रखने की जरूरत है। घर परिवार में भी विवाद हो सकते हैं।  मित्रों के साथ संबंध भी खराब हो सकते हैं।  इसलिए किसी पर भी विश्वास करने से बचें। आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews