Shukra Gochar 2024: शुक्र करेंगे शनि के घर में गोचर, खुलेगा इन 4 राशियों के बंद किस्मत का ताला, हर क्षेत्र में होगा लाभ

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र को विशेष स्थान दिया गया है। इन्हें आध्यात्मिकता, धन, संपत्ति, ऐश्वर्या, सौंदर्य इत्यादि का कारक माना जाता है। शुक्र का सीधा संबंध माता लक्ष्मी से होता है। मान्यताएं हैं जिसकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उनपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। शुक्र के मित्र ग्रह शनि और बुध हैं। दिसंबर में शुक्र अपने मित्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानें किन-किन राशियों को फायदा होगा-

मकर राशि

मकर राशि में शुक्र का गोचर मेष राशि के आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। सोशल स्टेटस बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी खूब लाभ होने वाला है। करियर और कारोबार से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। धन लाभ के योग बनेंगे।  लव लाइफ बेहतर होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। सेहत में सुधार आएगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस गोचर से लाभ होगा। करियर में सफलता के योग बनेंगे। कारोबारियों के  लिए भी यह समय शुभ रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह गोचर शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलेगी, लेकिन इससे जातकों को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ दोनों ही बेहतर रहेगी। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे। सेहत के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews