Hindi News

नीच राशि में शुक्र करेंगे गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन-समृद्धि की होगी प्राप्ति, बढ़ेगा मान-सम्मान, खुलेंगे सफलता के द्वार 

Last Updated:
नीच राशि में शुक्र का गोचर कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलेगा। करियर-कारोबार में लाभ होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। आइए जानें किन लोगों पर दैत्यों के गुरु मेहरबान होंगे?
नीच राशि में शुक्र करेंगे गोचर, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन-समृद्धि की होगी प्राप्ति, बढ़ेगा मान-सम्मान, खुलेंगे सफलता के द्वार 

असुरों के गुरु शुक्र (Shukra Gochar 2025) को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान दिया गया है। इन्हें वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। कन्या इनकी नीच और मीन उच्च राशि है। वर्तमान में दैत्यों के गुरु मीन में संचरण कर रहे हैं, यहाँ 31 मई तक रहेंगे। अक्टूबर में नीच राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

शुक्र को धन, वैभव, कला, सुंदरता, संपत्ति, ऐश्वर्य, प्रेम इत्यादि का कारक माना जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उस व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। हर क्षेत्र में फायदा ही फायदा होता है। कन्या में शुक्र के प्रवेश से सभी 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। कुछ लोगों को इस दौरान खूब लाभ होगा। 24 दिन उनके किसी वरदान से कम नहीं होंगे। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य के द्वार खुलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मनचाही नौकरी की तलाश पूरी होगी। पर्सनल लाइफ में खुशहाली आएगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। विवाह के योग बनेंगे। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। निवेश पर मुनाफा होगा। कारोबार का विस्तार होगा। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों पर धन की वर्षा होने वाली है। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में भी लाभ होगा, प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मेहनत का फल मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत को भी लाभ होगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।) 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews