Hindi News

शुक्र करेंगे उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की होगी चांदी, खुशहाल होगा जीवन

Published:
शुक्र साल 2026 के पहले महीने में अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं। जिससे कई राशियों को लाभ होगा। तरक्की और धनलाभ के प्रबल योग भी बनेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा?
शुक्र करेंगे उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की होगी चांदी, खुशहाल होगा जीवन

असुरों के गुरु शुक्र (Shukra) को सभी ग्रहों की तरह यह भी समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। 13 दिनों में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। असुराचार्य जनवरी 2026 में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य को माना जाता है। दोनों को एक-दूसरे का शत्रु माना जाता है। शुक्र के नक्षत्र गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। कई लोगों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा।

शुक्र को धन, समृद्धि, वैभव और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इसकी स्थिति शुभ होने से कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करता है। धन-अन्न की कमी नहीं होती। कारोबार में मुनाफा होता है। जीवन खुशहाल होता है। करियर में भी सफलता मिलती है। आइए जानें सूर्यदेव के नक्षत्र शुक्र का प्रवेश (Shukra Gochar 2026) किन लोगों के लिए अनुकूल रहेगा?

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

शुक्र की यह चाल मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर होगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस का विस्तार होगा। धन और समृद्धि में भी बढ़ोत्तरी होगी। सेहत को भी लाभ होगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल शुभ साबित होगी। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आएगी।करियर में भी फायदा होगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वेतन में भी वृद्धि होगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करने पर भी फायदा होगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों पर भी के लिए भी शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी फायदा होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में सुधार आएगा। घर परिवार में सुख शांति का माहौल भी बना रहेगा।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, पारंपरिक मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य भ्रम फैलाना नहीं, बल्कि केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों की कोई गारंटी लेता है।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews