3 दिसंबर से 3 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, मिलेगा भाग्य का साथ, आय-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

दिसंबर में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है।आईए जानते है इन भाग्यशाली राशियों के बारें में....
surya gochar 2026

Surya Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है।सूर्य को आत्मा व पिता का कारक माना जाता है। सूर्य मेष राशि में उच्च का और तुला राशि में नीच का होता है।सिंह सूर्य की स्वामी राशि है।सूर्य हर माह चाल बदलते है । वर्तमान में वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में विराजमान है ।3 दिसंबर 2025 बुधवार को रात 01 बजकर 21 मिनट पर सूर्य देव, ग्रहों के राजकुमार ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।इसके बाद 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। चूंकि सूर्य और बुध के बीच मित्रता का संबंध होता है, इसलिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही शुभ और प्रभावशाली माना जा रहा है।आईए जानते है यह किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है…….

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत

कर्क राशि पर प्रभाव: सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है, नए नए स्त्रोत बनेंगे। कला, लेखन, मीडिया और संंगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अनुकूल रहेगा।पुराने निवेशों का लाभ मिलेगा ।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि पर प्रभाव:  सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को लकी सिद्ध हो सकता है। इनकम में वृद्धि होगी।आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस अवधि में देश- विदेश का यात्रा कर सकते हैं। पुराने रुके हुए कामों को गति मिलेगी।आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।दोस्तों व परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं.

मेष राशि पर प्रभाव: सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है।करियर कारोबार में नए अवसर मिल सकते है। बेरोजगारों को नौकरे के अवसर मिल सकते है।नौकरी में तरक्की और प्रमोशन के योग बनेंगे। समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। अटके व रूके काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews