अप्रैल में इन राशियों की पलटेगी किस्मत! मंगल का आर्शीवाद, जीवन में आएगी खुशहाली, आय में वृद्धि

मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और मंगल ग्रह में मित्रता का भाव है, ऐसे में अप्रैल में सूर्य और मंगल को गोचर 3 राशियों के लिए शुभ और भाग्यशाली साबित हो सकता है।
grah gochar

Surya Mangal Gochar : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। पिता, पद प्रतिष्ठा और आत्मा के कारक सूर्य हर माह गोचर करते है। भूमि, साहस, वीरता का कारक माने जाने वाले मंगल 45 दिन में राशि परिवर्तन करते है।इसी क्रम में अब अप्रैल में सूर्य व मंगल चाल बदलने वाले है।

ज्योतिष के मुताबिक, मंगल ग्रह 3 अप्रैल को अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे और 12 अप्रैल को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य भी 12 महीने बाद 12 अप्रैल को उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और मंगल ग्रह में मित्रता का भाव है, ऐसे में अप्रैल में सूर्य और मंगल को गोचर 3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है।

सूर्य मंगल का गोचर, राशियों पर प्रभाव

मेष राशि : सूर्य और मंगल का गोचर जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।सूर्य की कृपा से आत्मविश्वास और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय वृद्धि होगी, नए नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। रूके अटके काम पूरे होंगे।

तुला राशि: सूर्य और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा मिल सकता है। शादीशुदा का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। बेरोजगार को नौकरी में नए अवसर मिल सकते है जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। यात्राएं पर जा सकते है। करियर में कई अवसर मिल सकते हैं।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से धनलाभ हो सकता हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।

मीन राशि :सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। निवेश या व्यापारिक योजना के लिए समय उत्तम रहेगा । संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इंवेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।अटके रूके कामों को गति मिल सकती है।

अप्रैल में मंगल 2 बार बदलेंगे चाल

वैदिक ज्योतिष के अनुसार,मंगल ग्रह 3 अप्रैल 2025 को कर्क राशि में गोचर करेंगे। 9 दिन बाद 12 अप्रैल 2025 को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, ऐसे में मंगल 2 बार अपनी चाल बदलेंगे।वही सूर्य मई में राशि परिवर्तन करेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews