6 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, नौकरी-व्यापार में मिलेगी सक्सेस

ज्योतिष के मुताबिक, यह राशि चक्र का सोलहवां नक्षत्र है। विशाखा नक्षत्र के स्वामी धन ज्ञान के कारक  देवगुरु बृहस्पति हैं।सूर्यदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन और विशाखा नक्षत्र यह गोचर 3 राशियों के जातकों के जीवन में ढेरों खुशियां और समृद्धि लाएगा।
surya gochar

Surya Nakshtra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है , वे सफलता, पद-प्रतिष्ठा, सम्मान, पिता, आत्मा, समृद्धि इत्यादि के कारक हैं। जब भी सूर्य चाल बदलते है तो सभी राशियों पर असर पड़ता है। वर्तमान में सूर्य तुला राशि में विराजमान है और 6 नवंबर 2024 बुधवार को स्वाति नक्षत्र से विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे है, ऐसे में 3 राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

ज्योतिष के मुताबिक, यह राशि चक्र का सोलहवां नक्षत्र है। विशाखा नक्षत्र के स्वामी धन ज्ञान के कारक  देवगुरु बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र के तीन भाग तुला राशि में आते हैं और अंतिम चतुर्थांश वृश्चिक राशि में आता है। विशाखा नक्षत्र के तीन भाग तुला राशि में आते हैं और अंतिम चतुर्थांश वृश्चिक राशि में आता है। इस नक्षत्र पर एक साथ गुरु बृहस्पति, शुक्र और मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। इस नक्षत्र के दो देवता हैं, इंद्रदेव और अग्निदेव।

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि : सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। धर्म और अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होंगी और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। मानसिक शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि: जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन फलदायी साबित है। नौकरीपेशा की सैलरी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के प्रबल योग है। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कर्ज से राहत मिलेगी।विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। मेहनत का फल मिलता नजर आएगा।पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह राशि: जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभकारी रहेगा।कारोबार में नई डील्स मिल सकती है, आय में इजाफा होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।। लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का अच्छा समय है। धन निवेश से भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews