Hindi News

दिसंबर में सूर्य बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की टेंशन, बिगड़ेगी सेहत, बढ़ेगा धन खर्च, रहें सतर्क

Published:
दिसंबर में सूर्य मित्र ग्रह की राशि में गोचर करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ लोगों को हानि होगी। आइए जानें किन-किन लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है?
दिसंबर में सूर्य बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की टेंशन, बिगड़ेगी सेहत, बढ़ेगा धन खर्च, रहें सतर्क

Surya Gochar 2024: सूर्य पूरे संसार को प्रकाशमय करता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इसे विशेष स्थान दिया गया है। यह सभी ग्रहों का राजा है। हर महीने अपनी चाल बदलता है। एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करता है। 15 दिसंबर को सूर्य गुरु की राशि धनु में गोचर करने जा वाला है। इसका  प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ होगा।

सूर्य को आत्मा, पिता, सफलता, सम्मान, यश, प्रताप इत्यादि का कारक माना जाता है। जिसकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है वह व्यक्ति नेतृत्व क्षमता में परिपूर्ण होता है। मान-सम्मान की  प्राप्ति होती है। जातक आत्मविश्वासी और ऊर्जावान भी होता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। सफलता और उच्च पद की प्राप्ति होती है।  दिसंबर में होने वाले सूर्य गोचर के कारण कई राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें किन-किन लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है-

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों पर सूर्य का यह गोचर मिश्रित प्रभाव डालेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती  है। दवाइयां का सेवन करने की जरूरत पड़ेगी। खुद का खास ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। ध्यान भटक सकता है। कोई भी कार्य फोकस  के साथ करें।  सड़क पर वाहन चलाते वक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

सूर्य का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए भी परेशानियाँ बढ़ा सकता है। किसी को भी उधार देने से बचें। आर्थिक नुकसान की संभावनाएं हैं। ससुराल पक्ष के साथ  कोई भी बिजनेस करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। वरना भारी नुकसान हो सकता है। इस दौरान भागा-दौड़ी भी बढ़ सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर काटने पर सकते हैं। बीमारियों के कारण धन खर्च भी बढ़ सकता है। हेल्थ को ध्यान दें। कार्य क्षेत्र और परिवार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि आप इन्हें निपटाने में सफल होंगे।

(Disclaimer: इन आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews