16 जुलाई को सूर्य करेंगे गोचर, बढ़ेगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, खराब होगी सेहत, होगी धनहानि, एक महीने तक रहें सतर्क 

16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। एक महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। यह समय कुछ राशियों के मुश्किल रहेगा। आइए जानें किन-किन राशियों को नुकसान होगा?
surya gochar

Surya Gochar 2024: 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। हर एक महीने में सूर्यदेव गोचर करते हैं। जिस दिन सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं, उस दिन को “सूर्य संक्रांति” के नाम से जाना जाता है। मंगलवार को “कर्क संक्रांति” पड़ रही है। सूर्य की राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा ऐसी। कुछ ऐसी राशियाँ हैं,  जिनके लिए आने वाला एक महीना मुश्किलों से भरा होगा। जातकों को संभलकर रहने की जरूरत पड़ेगी। आइए जानें कहीं इन राशियों में आप भी तो शामिल नहीं?

मेष राशि

कर्क राशि में सूर्य का गोचर  मेष राशि के जातकों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। माता के सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का खास ख्याल रखें। आपकी वाणी से काम बिगड़ सकते हैं। खुद को विवादों से दूर रखने की कोशिश करें। हालांकि की छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। धन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को सेहत से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अपने हठ और जुनून को काबू में रखें। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें और कोई भी मामला कोर्ट के बाहर निपटाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल तनाव भरा हो सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews