Luck Tips: खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला, बरसने लगेगा धन, जरूर आजमाएं पीतल के बर्तन के ये 4 उपाय

हिंदू धर्म में पीतल की धातु का काफी महत्व माना गया है। पूजन पाठ के दौरान अक्सर पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए आज हम आपको कुछ उपाय बताते हैं जो आपकी किस्मत का बंद ताला खोल देंगे।
Luck Tips

Luck Tips: सनातन धर्म में ज्योतिष का काफी ज्यादा महत्व माना गया है। हिंदू धर्म में की जाने वाली हर चीज का संबंध ज्योतिष से होता है। जब भी कोई काम करना होता है उसके पहले नियम, धर्म, मुहूर्त जैसी चीजों पर ध्यान दिया जाता है। ज्योतिष में ऐसे कहीं उपाय भी बताए गए हैं जिनका अगर अच्छी तरह से पालन कर लिया जाए तो व्यक्ति का जीवन बदल सकता है।

सोना, चांदी, पीतल, तांबा इन सबको सनातन धर्म में काफी पवित्र धातु मान गया है। यही कारण है की पूजा पाठ के दौरान इन बर्तनों का उपयोग किया जाता है। हिंदू धर्म में पीतल के बर्तन काफी शुभ माने जाते हैं और वैज्ञानिक दृष्टि से भी है लाभदायक होते हैं। अगर पीतल के बर्तन के कुछ उपाय कर लिए जाएं तो व्यक्ति की सोई किस्मत जाग सकती है। चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।

सोने से पहले करें ये काम

आपको रोजाना सोने से पहले पीतल के बर्तन में पानी रखकर सिरहाने पर रखना होगा। सुबह उठने के बाद इस पानी को पेड़ पौधे में डाल दें। ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक तनाव जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

गुरुवार को करें ये काम

भगवान विष्णु का संबंध गुरुवार से बताया जाता है। अगर चने की दाल से भरा पीतल का कटोरा या कलश गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में दान कर दिया जाए तो वह प्रसन्न होते हैं। इस उपाय से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है।

सूर्य करें मजबूत

अगर आप तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें रोली और अक्षत मिलकर सूर्य देव को अर्पित करते हैं, तो कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी इस उपाय से दूर हो जाता है। अगर करियर में कोई समस्या चल रही है तो उससे भी मुक्ति मिलती है।

मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं तो आपको पीतल के दीये में शुद्ध की डालकर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews