मालामाल बना देंगे कपूर के ये 3 उपाय, घर में आएगी सकारात्मकता

हिंदू धर्म में कपूर को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। हर पूजन पाठ में इसका विशेष तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। चलिए आज हम आपको कपूर के कुछ उपाय बताते हैं जो आपको मालामाल बना देंगे।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष का काफी महत्व माना गया है। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय का वर्णन किया गया है व्यक्ति के जीवन से परेशानियों को हमेशा के लिए दूर कर देते हैं। व्यक्ति जब भी कोई नया काम करने जाता है या फिर किसी तरह की परेशानी का सामना करता है तो उसका समाधान ज्योतिष में ही तलाशता है।

ज्योतिष में ग्रह नक्षत्र की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के जीवन में आने वाली परिस्थितियों के संबंध में जानकारी दी गई है। इन स्थितियों से व्यक्ति को कैसे बाहर आना है इसका समाधान भी ज्योतिष में बताया गया है। कुछ आसान से उपाय के जरिए व्यक्ति आसानी से अपने जीवन में सुख शांति और धन का आगमन कर सकता है। आज हम आपको कपूर के कुछ चमत्कारी उपाय बताएंगे।

धन प्राप्ति के उपाय

अगर आप धन प्राप्त करना चाहते हैं तो गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें। इसके बाद शाम के समय आपको कपूर जला देना है। इसके बाद यह फूल मां दुर्गा को अर्पित करें। ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होगी। आपका जितना भी रुका हुआ धन है वह आपको वापस मिल जाएगा।

धनवान बनाएगा उपाय

अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो रात के समय किचन का काम पूरा करने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर को जलाएं। इस उपाय को करने के बाद आपको कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वास्तु दोष का उपाय

अगर आप अपने घर में वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं तो उसे दूर करने में कपूर काफी लाभकारी है। इसके लिए आपको पूजा घर में कपूर की टिकिया रखना है। जब यह टिकिया खत्म हो जाए तो वापस से नहीं टिकिया रखें। ऐसा करने से कभी भी घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews