तुला राशि वालों की लव लाइफ बेहतर बनाते हैं ये 3 रत्न, जाग उठेगी सोई किस्मत

हर व्यक्ति जीवन में सुख समृद्धि की चाहत रखता है। ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों का उल्लेख है। जिन्हें धारण कर व्यक्ति अपनी इच्छा की पूर्ति कर सकता है। चलिए आज तुला के लिए लकी रत्न के बारे में जानते हैं।
libra Gem Astrology

Libra: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो हमारे बीते हुए कल और आने वाले कल के संबंध में हमें सटीक जानकारी प्रदान करने का काम करती है। इसकी सहायता से व्यक्ति आसानी से भविष्य में होने वाली घटनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकता है। ज्योतिष में यह सब कुछ ग्रह नक्षत्र की स्थिति और राशियों के जरिए पता किया जाता है।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है जिनमें गणना करने का तरीका भी अलग है। जब व्यक्ति अपने जीवन या भविष्य के बारे में कोई जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो इन अलग-अलग माध्यमों के जरिए सब कुछ जान सकता है। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान भी ज्योतिष में वर्णित उपायों से किया जा सकता है। रत्न शास्त्र एक ऐसी ही विद्या है, जो हमें उचित रत्न की जानकारी देने का काम करती है।

तुला के लिए रत्न (Libra)

रत्न शास्त्र में 9 रत्न और 84 उपरत्नों का उल्लेख दिया गया है। राशि और कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति को देखकर अगर इन्हें धारण कर लिया जाए तो व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति कर सकता है। आज हम आपको तुला राशि के लिए शुभ रत्न की जानकारी देते हैं। यह राशि चक्र की सातवीं राशि है और जिन लोगों का जन्म चंद्रमा के तुला राशि में गोचर के दौरान होता है, उनकी राशि तुला कहलाती है।

सफेद हीरा और जरकन

तुला राशि के जातकों के लिए सफेद हीरा और जरकन शुभ माना गया है। यह कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत बनाने का काम करता है। जिन लोगों के जीवन में परेशानी आ रही है, इस रत्न से उनकी बाधाएं दूर हो जाएगी। लव लाइफ में आने वाला उतार चढ़ाव भी इससे ठीक हो जाता है।

ओपल

अगर हीरा धारण नहीं करना है तो ओपल भी धारण किया जा सकता है। इस रत्न के प्रभाव से जातक सुखों की प्राप्ति करता है। जीवन में जो भी कठिनाई आ रही है ओपल की सहायता से वह दूर होने लगती है। करियर और कारोबार में आ रही दिक्कत भी इससे समाप्त हो जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews