Astro Tips: मानसिक विकार और ग्रह दोष से छुटकारा दिलाएंगे ये ज्योतिष उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली

हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों की स्थिति का गहरा असर होता है। चलिए आज आपको ज्योतिष उपायों के जरिए खुशहाली पाने के उपाय बताते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जिसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलू का जिक्र किया गया है। अगर व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाना चाहता है या फिर अपनी जिंदगी को खूबसूरत बनाना चाहता है तो ज्योतिष में कई सारे उपायों का उल्लेख किया गया है।

कई बार व्यक्ति ग्रह नक्षत्र की स्थिति की वजह से दोष का शिकार हो जाता है या फिर वह मानसिक विकार और परेशानी का सामना करता है। ऐसे में ज्योतिष में कुछ उपाय का वर्णन किया गया है जो व्यक्ति को इस परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। ये उपाय किसी अन्य चीज के नहीं बल्कि दूध के हैं क्योंकि ये एक ऐसी चीज है, जिसे पुराने जमाने की परंपराओं के दौर से ही सबसे पवित्र माना गया है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बना देते हैं। आपको कुछ नहीं करना है बस अपने नहाने के पानी में दूध की कुछ बूंदें मिलानी हैं और उसके बाद चमत्कारी परिणाम देखने को मिलेंगे।

मजबूत होगा चंद्रमा

अगर आप मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको नहाते समय पानी में दूध मिलाना चाहिए। चंद्रमा मन का कारक होता है और उसके कमजोर होने की वजह से यह सारी स्थिति निर्मित होती है। लेकिन इस उपाय से मानसिक रोग से मुक्ति मिल जाती है और कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

बृहस्पति करें मजबूत

अगर आप गुरु ग्रह के दोष से परेशान हैं या फिर बृहस्पति को कुंडली में मजबूत बनाना चाहते हैं। तो आपको पानी में कच्चे दूध के साथ एक चुटकी हल्दी भी मिलना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियों का समाधान हो जाएगा और खुशियों का आगमन होगा। जिन लोगों को स्किन संबंधी परेशानी रहती है उन्हें भी इससे राहत मिलती है।

राहु दोष से मुक्ति

राहु एक क्रूर ग्रह कहा जाता है। अगर कुंडली में इसकी स्थिति खराब हो जाए तो यह व्यक्ति को परेशानी में डाल सकता है। अगर आप परेशानी से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको एक बाल्टी पानी में एक कप दूध डालकर कम से कम 41 दिनों तक इस पानी से स्नान करना है। ऐसा करने से जल्द ही शुभ परिणाम प्राप्त होने लगेंगे।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews