तकदीर बदल देगा ये ज्योतिष उपाय, घर में हमेशा बना रहेगा सुख-समृद्धि और धन का वास

हमारी मेहनत का हमारे जीवन पर जितना प्रभाव पड़ता है उतना ही असर ज्योतिष उपाय का भी होता है। चलिए आज हम आपको चांदी की मोर के उपाय के बारे में बताते हैं, जो आपके जीवन को बदल कर रख देगा।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके जीवन में सुख समृद्धि तरक्की और बरकत बनी रहे। इसके लिए वह काफी मेहनत भी करता है ताकि अपनी और अपने परिवार की जरूरत को पूरा कर सके। हालांकि, कई बार केवल मेहनत से ही सब कुछ नहीं मिलता बल्कि व्यक्ति को अन्य प्रयास भी करने पड़ते हैं, जो उसे सफलता दिलाने का काम करते हैं। इन्हीं प्रयासों में ज्योतिष उपाय भी शामिल है, जो व्यक्ति के जीवन को खुशियों से भरने का काम करते हैं।

जब भी व्यक्ति अपने जीवन में किसी चीज की कमी का सामना कर रहा होता है या कोई परेशानी उसे घेर लेती है तो वह ज्योतिष उपाय उनके जरिए परेशानियों से मुक्ति पा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं जिसे अगर आप अपने घर में रखते हैं तो आपको कई सारे फायदे होंगे और आपका जीवन सुख समृद्धि से भर जाएगा।

चांदी के मोर का उपाय (Astro Tips)

शास्त्र के मुताबिक अगर घर में चांदी का मोर रखा जाता है तो यह बहुत शुभ होता है। मोर वैसे भी शुभता का प्रतीक माना गया है और कुछ लोग घर में इसके पंख भी रखते हैं। चांदी कई मोर नाचे की स्थिति में होना चाहिए इस धन और बुद्धि दोनों की प्राप्ति होती है।

होंगे ये फायदे

  • ज्योतिष के मुताबिक चांदी का मोर घर में रखने से सकारात्मक का वातावरण बना रहता है और घर के दोष दूर होते हैं।
  • घर में अगर किसी के विवाह में परेशानी आ रही है, तो चांदी का मोर इस परेशानी को दूर करता है और व्यक्ति का विवाह जल्दी हो जाता है।
  • अगर आपकी आपकी लाइफ पार्टनर के साथ अनबन होते रहती है और दोनों के बीच हमेशा क्लेश की स्थिति बनी रहती है, तो भी यह उपाय कारगर साबित हो सकता है।
  • जो लोग व्यापारी हैं और उन्हें कारोबार में नुकसान की प्राप्ति हो रही है तो उन्हें अपनी दुकान पर चांदी का मोर जरूर रखना चाहिए। इसे आपको दक्षिण पूर्व दिशा या फिर तिजोरी में रखना होगा।
  • अगर आप धन संबंधी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो इस उपाय से वह भी दूर हो जाएगी। चांदी का मोर धन को अट्रैक्ट करने का काम करता है। यह कैरियर और कारोबार में तरक्की भी दिलाता है।
  • अगर आप इसे अपने घर के ड्राइंग रूम में स्थापित करते हैं, तो सुख, समृद्धि और शांति आकर्षित होती है और घर में हमेशा सकारात्मक का वास बना रहता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews