कुंभ राशि के लिए लाभकारी है ये रत्न, शनि की साढ़ेसाती से दिलाता है मुक्ति, जानें यहां

रत्न शास्त्र में कई सारे अलग-अलग रत्नों का उल्लेख दिया गया है। ये हमारे जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली लाने का काम करते हैं।
Ratna Shastra

Ratna Shastra: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जिसका हमारे जीवन से गहरा संबंध है। हम अपने दैनिक जीवन में जितने काम करते हैं वह कहीं ना कहीं ज्योतिष पर आधारित होते ही हैं। जीवन और भविष्य की जानकारी भी हमें इसी के जरिए मिलती है। ज्योतिष एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिनमें गणना का तरीका अलग-अलग है।

रत्न शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें नवरत्नों और 84 उपरत्नों का उल्लेख है। इसमें यह भी बताया गया है कि व्यक्ति किस ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न पहन सकता है। जीवन में चल रही परेशानियों के समाधान के लिए भी रत्नों का जिक्र इसमें दिया गया है। आज हम आपको भगवान शनि की कृपा दिलाने वाले रन के बारे में बताते हैं जो कुंभ राशि के लोग पहन सकते हैं।

कुंभ राशि के लोग पहनें ये रत्न

कुंभ राशि के वह लोग जो शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैया का सामना कर रहे हैं। उनके लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रत्न बताए गए हैं। जिन्हें अगर धारण कर लिया जाए तो शनि देव की कृपा बरसने लगती है। चलिए हम आपको इन रत्नों की जानकारी और इन्हें पहनने का तरीका बताते हैं।

पहनें ये रत्न

कुंभ राशि के लोग नीलम रत्न धारण कर सकते हैं। इस राशि के लिए यह रत्न काफी फायदेमंद माना गया है। इसे धारण करने से शनि देव की कृपा बरसने लगती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं। यह जीवन में धन-धान्य की बरकत लाता है।

कब पहनें

यह अंगूठी कब पहनना चाहिए अगर इसकी बात करें तो शनिवार के दिन सोने की अंगूठी 4 रत्ती में बनवाकर धारण कर लेनी चाहिए। इसे मध्यमा उंगली में पहना जाता है।

कौन ना पहनें नीलम

ज्योतिष के मुताबिक मेष, सिंह, कर्क, धनु, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को नीलम नहीं पहनना चाहिए। अगर यह लोग नीलम पहनते हैं तो इन्हें जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

मकर वाले कर सकते हैं धारण

मकर राशि के लोगों पर शनि देव का अधिकार है। ऐसे में यह लोग नीलम का उपरत्न पहन सकते हैं। इसे धारण करने से साढ़ेसाती और ढैया का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews